Asian Games 2026

Asian Games 2026: भारत के लिए मेडल वाला रविवार, जानिए कब और कहां देखें ये महा मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 में 20 सितंबर को भारत के कई अहम मुकाबले होंगे. क्रिकेट, टेकबॉल और दूसरे खेलों में भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे.

X
Ashutosh Rai

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में रविवार 20 सितंबर भारतीय दल के लिए खास रहने वाला है. ओपनिंग सेरेमनी के बाद अब मेडल मुकाबले शुरू हो चुके हैं. भारत के खिलाड़ी कई खेलों में चुनौती पेश करेंगे. वहीं क्रिकेट और टेकबॉल पर फैंस की खास नजर रहेगी.

20 सितंबर को भारत के बड़े मुकाबले

रविवार को भारत कई अहम इवेंट्स में हिस्सा लेगा. क्रिकेट में भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी. इस मुकाबले में जीत भारत का कम से कम सिल्वर मेडल तय कर देगी और टीम गोल्ड की दौड़ में भी बनी रहेगी. टेकबॉल में भारत दो ब्रॉन्ज मेडल मुकाबलों में खेलेगा. क्विम्सी डिसूजा महिला सिंगल्स के अलावा मिक्स्ड डबल्स में भी भारत की चुनौती पेश करेंगी. इसके अलावा शूटिंग, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे.

टेकबॉल में दो ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले

टेकबॉल भारत के लिए रविवार की शुरुआत खास बना सकता है. इस खेल में भारत के पास दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने के मौके हैं. महिला सिंगल्स में क्विम्सी डिसूजा का मुकाबला जापान की यूइना सकामोटो से होगा. वहीं मिक्स्ड डबल्स में क्विम्सी और मोहम्मद अनस इमरान बेग की जोड़ी ब्रॉन्ज के लिए उतरेगी. एशियन गेम्स में पहली बार शामिल टेकबॉल को लेकर भारतीय फैंस की दिलचस्पी भी बढ़ी है. अगर दोनों मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ी जीत दर्ज करते हैं, तो भारत के खाते में एक ही खेल से दो मेडल आ सकते हैं.


भारत में कहां देखें एशियन गेम्स 2026?

भारत में एशियन गेम्स 2026 के मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. ऑनलाइन दर्शक सोनी लिव पर मैच और दूसरे इवेंट्स देख सकेंगे, जिसके लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी. टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स 1 और सोनी स्पोर्ट्स 5 पर अंग्रेजी कमेंट्री उपलब्ध रहेगी. वहीं सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में प्रसारण होगा. तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी भाषाओं के लिए सोनी स्पोर्ट्स 4 का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स कुछ चुनिंदा मुकाबले फ्री-टू-एयर भी दिखाएगा.