menu-icon
India Daily

भारत की बल्ले से तबाही, पाकिस्तान चारों खाने चित; क्रिकेट में मिला गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है.

Shilpa Shrivastava
भारत की बल्ले से तबाही, पाकिस्तान चारों खाने चित; क्रिकेट में मिला गोल्ड
Courtesy: ICC X

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए. भारत ने पाकिस्तान के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा. भारत की पारी में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की.

भारत की शुरुआत तेज रही. वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों में 15 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल थे. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 28 गेंदों में 61 रन बनाकर पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. उनकी पारी में 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. अभिषेक के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 21 रन और इशान किशन ने 20 रन बनाए. पारी के आखिरी हिस्से में तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन ठोक दिए. शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों में 27 रन बनाकर भारत के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इस तरह भारत ने 211 रन बनाए. 

पाकिस्तान ने बनाए 96 रन:

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर उस पर दबाव बनाए रखा. पाकिस्तान के बल्लेबाजों को तेज शुरुआत नहीं मिल सकी. हालांकि, हसन नवाज ने शानदार पारी खेलते हुए 96 रन बनाए और अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की. पाकिस्तान की तरफ से कुछ बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी पारियां खेलीं, लेकिन भारत के 212 रन के लक्ष्य को हासिल करना उनके लिए मुश्किल साबित हुआ. आखिरकार पाकिस्तान की टीम 192 रन तक ही पहुंच सकी और भारत ने 19 रन से फाइनल मुकाबला जीत लिया.

भारत ने किया गोल्ड पर कब्जा:

इस जीत के साथ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया. भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी इस जीत की बड़ी वजह रही. इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.