Asian Games 2026: कबड्डी में भारत का डबल धमाका, पदकों से चमका देश का मान; झोली में आए इतने मेडल
एशियन गेम्स में शनिवार भारत के लिए बेहद खास रहा. देश ने सात पदक जीते, जिनमें कबड्डी के दो गोल्ड शामिल हैं.
Asian games 2026 highlights day 7: एशियन गेम्स 2026 में शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया. कबड्डी की पुरुष और महिला टीम ने गोल्ड जीता. वहीं सावन बरवाल ने मैराथन में सिल्वर हासिल किया. शूटिंग, एथलेटिक्स और स्क्वैश में भी भारत को पदक मिले. इससे कुल संख्या 30 पहुंच गई.
कबड्डी में भारत को मिला डबल गोल्ड
दिन की सबसे बड़ी खबर कबड्डी से आई. भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड जीता. यह एशियन गेम्स में पुरुष टीम का नौवां स्वर्ण है. महिला टीम ने भी ईरान को 37-34 से हराकर खिताब अपने नाम किया. महिला टीम का यह चौथा एशियन गेम्स गोल्ड है. दोनों जीत के साथ भारत के खाते में एक ही दिन दो स्वर्ण जुड़े.
सावन बरवाल ने 44 साल बाद दिलाया मैराथन मेडल
हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 36 सेकंड में रेस पूरी की और अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बेहतर किया. एशियन गेम्स मैराथन में भारत का यह 44 साल बाद पहला पदक है. वह इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले भारत के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने.
Also Read
- Vinod Kambli Video: वृद्धाश्रम में दिखे सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली, बोले- ‘घर से दूर होने जैसा महसूस नहीं हो रहा’
- Asian Games 2026: तेजिंदरपाल तूर की गोल्ड हैट्रिक का सपना टूटा, शॉट पुट में सिल्वर से करना पड़ा संतोष
- IND vs WI 1st ODI: भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले आई बुरी खबर, बारिश बिगाड़ सकती है रोहित-कोहली की वापसी का मजा!
शूटिंग और एथलेटिक्स में भी आए पदक
महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम ने सिल्वर जीता. तिलोत्तमा सेन, विदारसा विनोद और आंशी चौकसे की टीम ने भारत को यह पदक दिलाया. एथलेटिक्स में तेजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉट पुट में सिल्वर. वहीं प्राची चौधरी ने 400 मीटर में ब्रॉन्ज जीता. स्क्वैश में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज हासिल किया. इस तरह शनिवार को भारत के सात पदक पूरे हुए और कुल संख्या 30 पहुंच गई.