menu-icon
India Daily

सचिन के घर आज बजेगी शहनाइयां! अर्जुन-सानिया की शादी में PM मोदी से लेकर धोनी, युवराज समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

5 मार्च को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी की रस्में 3 मार्च से ही शुरु हो कई थी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
सचिन के घर आज बजेगी शहनाइयां! अर्जुन-सानिया की शादी में PM मोदी से लेकर धोनी, युवराज समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
Courtesy: @Vipintiwari952 X account

मुंबई: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के घर के आज यानी 5 मार्च को शहनाई गूंजेगी. आज सचिन के लाडले अर्जुन तेंदुलकर सानिया चंदोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बता दें दोनों ने  पिछले साल अगस्त में निजी तौर पर सगाई की थी. अब दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. 

शादी की रस्में 3 मार्च, 2026 को शुरू हो चुकी हैं और विवाह का समारोह 5 मार्च को निर्धारित किया गया है. 4 मार्च को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में अर्जुन और सानिया की मेहंदी की रस्म आयोजित की गई थी. इस दौरान सचिन तेंदुलकर के कई करीबी दोस्त शामिल हुए हैं. अब फैंस  जानना चाहते हैं कि अर्जुन की शादी में कौन-कौन से मेहमान आने वाले हैं और शादी का मेन्यू क्या होने वाला है. 

जामनगर में आयोजित हुए शादी के कार्यक्रम

शादी के कार्यक्रम जामनगर और मुंबई में आयोजित होंगे. शुरुआती समारोह और आशीर्वाद समारोह जामनगर स्थित रिलायंस ग्रुप की संपत्ति में संपन्न हुए. 5 मार्च को होने वाली मुख्य शादी दक्षिण मुंबई में होने की उम्मीद है, या तो किसी उच्च सुरक्षा वाले निजी आवास में या इंटरकॉन्टिनेंटल जैसे किसी लग्जरी होटल में, जो दुल्हन के परिवार के व्यावसायिक समूह से जुड़ा हुआ है.

उम्मीद जताई जा रही है कि शादी सेंट रेजिस होटल में होगी. तेंदुलकर परिवार ने अधिकांश व्यवस्थाओं को गोपनीय रखा है. मेहमानों की सूची में कई सितारों के शामिल होने की उम्मीद है.

ये सितारें होंगे शादी में शामिल

अर्जुन और शानिया की शादी में कई बड़े सितारे शामिल होंगे, जिनमें रवि शास्त्री, युवराज सिंह, जहीर खान, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह और अजीत अगरकर शामिल हुए. ये सभी सितारें मेहंदी की रस्म में दिखाई दिए थे. खबरों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी समेत शीर्ष राजनीतिक नेताओं को निमंत्रण भेजा जा चुका है.

इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही है कि शादी के दिन महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण जैसे पूर्व खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. वहीं अर्जुन के मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथी खिलाड़ियों के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी सहित कई उद्योगपति भी शादी के फंक्शन में शामिल हुए थे.