RCB की खुशी बनी दूसरों की आफत... ट्रॉफी जीतने के बाद मचाया तोड़फोड़, पुलिस ने गिरफ्तार किए 18 लोग

रविवार रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL खिताब जीत के बाद जश्न के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति में तोड़फोड़ करने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ANI
Meenu Singh

कुरनूल: रविवार की शाम आरसीबी के धुरंधरों के नाम रही. 31 मई को आरसीबी ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की. जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था. देश भर में आरसीबी के फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे. लेकिन  ये खुशी कब आक्रामक हो गई किसी को पता ही नहीं चला. फैंस अपने जश्न के नाम पर सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे. जिसके बाद हालात गंभीर हो गए. स्थिति गंभीर होते देख पुलिस ने तुरंत इस पर एक्शन लिया. 

पुलिस ने बताया कि रविवार रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल खिताब जीत के बाद जश्न के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति में तोड़फोड़ करने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना कुरनूल शहर के राज विहार सेंटर के पास हुई, जब आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपना दूसरा IPL टाइटल जीता. 

18 लोग हुए गिरफ्तार 

आपकी जानकारी के लिए  बता दें कि RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के फैंस को काबू में करना आसान नहीं था. फैंस को बेकाबू होते देख पुलिस ने करीब 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, ये सभी RCB की जीत के बाद जश्न के नाम पर तोड़फोड़ मचा रहे थे.  

पुलिस के अनुसार, जश्न के दौरान आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (APSRTC) की कई बसों को निशाना बनाया. कई बसों की खिड़कियां तोड़ दी, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा. इसके अलावा, कई निजी वाहनों और सड़क किनारे स्थित प्रतिष्ठानों में भी तोड़फोड़ की गई. 

पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई शिकायत 

घटना के बाद पीड़ित पक्षों ने शिकायत दर्ज करनाई. जिस पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कुरनूल द्वितीय टाउन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया और गिरफ्तारी की. कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने अधिकारियों को दोषियों की पहचान करने और उचित कानूनी कार्यवाही करने का निर्देश दिया हैं. 

पुलिस ने फंगाला CCTV फुटेज 

जांचकर्ताओं ने संदिग्धों का पता लगाने के लिए इलाके के CCTV फुटेज, सोशल मीडिया पर सर्कुलेट वीडियो और अन्य तकनीकी सबूतों की समीक्षा की.  इसके आधार पर पुलिस ने ये गिरफ्तारियां की हैं. सोमवार को आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच द्वितीय टाउन पुलिस स्टेशन से अदालत ले जाया गया.