Commonwealth Games 2026 Freedom Fighters

18 साल की अनाहत सिंह ने जीता world junior squash championships 2026 का खिताब, ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं; पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत की 18 साल की अनाहत सिंह ने world junior squash championships 2026 जीतकर इतिहास रच दिया. वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी. पीएम मोदी ने भी उनकी जमकर तारीफ की.

X
Ashutosh Rai

भारतीय स्क्वैश के लिए यह ऐतिहासिक दिन रहा. कनाडा में खेली गई world junior squash championships 2026 में अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ वह जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं.

फाइनल में दिखाया दमदार खेल

18 साल की अनाहत सिंह ने फाइनल मुकाबले में मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रुकैया सलेम को सीधे गेमों में 3-0 (11-3, 11-7, 11-9) से हराया. मैच के दौरान अनाहत ने शुरुआत से ही शानदार नियंत्रण बनाए रखा और अपनी तेजी, सटीक शॉट्स और आत्मविश्वास से विरोधी खिलाड़ी पर दबाव बनाए रखा. इस जीत के साथ उन्होंने भारत को पहली बार वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब दिलाया. इससे पहले भारत की ओर से सबसे अच्छा प्रदर्शन जोशना चिनप्पा ने 2005 में रनर-अप बनकर किया था. अब अनाहत ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.