Ambati Rayudu: 10 दिन भी नहीं चला अंबाती रायुडू का करियर, राजनीति से लिया ब्रेक, YSRCP छोड़कर चौंकाया

Ambati Rayudu: भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया. रायुडू का राजनीति करियर 10 दिन भी नहीं चला.

Gyanendra Sharma

Ambati Rayudu: भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया. रायुडू का राजनीति करियर 10 दिन भी नहीं चला. रायुडू ने 9 दिन पहले यानी 28 दिसंबर को ही YSRCP पार्टी ज्वाइन की थी. हालांकि उन्होंने हमेशा के लिए पॉलिटिक्स नहीं छोड़ी है, बल्कि वो कुछ वक़्त के लिए ही राजनीति से ही दूर हुए हैं. 

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम नारायण स्वामी और सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी ने जगन मोहन रेड्डी के साथ पूर्व क्रिकेटर का पार्टी में स्वागत किया था, लेकिन रायडू ने सोशल मीडिया पर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया. चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व क्रिकेटर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मैंने वाईएसआरसीपी पार्टी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से बाहर रहने का फैसला किया है. आगे के फैसलों के बारे में उचित समय पर अवगत कराया जाएगा.

 

वनडे में शानदार रिकॉर्ड

अंबाती रायुडू का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा. अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला. रायुडू ने भारत के लिए भी वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया. देश के लिए 55 मैच खेलने वाले अंबाती रायुडू ने 50 पारियों में 47.06 के शानदार औसत से 1694 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 79.05 का रहा है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन शतक लगाए. 

पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं

अंबाती रायुडू को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं. वह 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के सदस्य थे. इसके अलावा जब चेन्नई सुपरकिंग्स 2018 और 2021 में विजेता बनी थी तो वह धोनी के साथ थे. बता दें कि रायुडू ने आईपीएल 2023 के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. 2023 आईपीएल में रायुडू चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, जो चैंपियन बनी थी. रायुडू ने 2019 में हुए वर्ल्ड कप टीम में चयन नहीं होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.