Asia Cup 2025: भारत के पूर्व कोच ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, रिंकू-सैमसन सहित इस खिलाड़ी को को दिखाया बाहर का रास्ता
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद तमाम एक्सपर्ट अपनी-अपनी प्लेइंग 11 चुन रहे हैं. ऐसे में भारत के पूर्व कोच ने अपनी ग्यारह से रिंकू सिंह और संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है और टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को खेलने वाली है. ऐसे में इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है.
इस टीम के ऐलान होने के बाद तमाम एक्सपर्ट अपनी-अपनी राय दे रहे हैं और टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग 11 चुनने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में भारत के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर का नाम शामिल है. नायर ने भारत की प्लेइंग 11 चुनी है और कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है.
रिंकू सिंह और संजू सैमसन को नहीं मिली जगह
नायर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 चुनी है. उन्होंने अपनी टीम में कुछ ऐसे नामों को बाहर किया है, जिसने हर किसी हैरान कर दिया है. नायर ने एक साल में टी20 क्रिकेट में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को चुना है.
इसके अलावा टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह भी नायर की प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना सके हैं. तो वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
नायर की प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह एकमात्र पेसर
पूर्व भारतीय कोच ने अपनी प्लेइंग 11 पेसर के रूप में सिर्फ जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है. हालांकि, हार्दिक पांड्या के रूप में उनकी ग्यारह में दूसरा विकल्प मौजूद है.
अभिषेक नायर ने चुनी भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शुवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरूण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.