FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल की 8 टीमें तय, जानें कब और किससे भिड़ेगी मेसी की अर्जेंटीना
FIFA World Cup 2026 अब क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है. मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम और भारत में लाइव प्रसारण की जानकारी भी सामने आ गई है.
FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट मुकाबलों के बाद अब टूर्नामेंट अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. राउंड ऑफ 16 में कई बड़े उलटफेर, आखिरी मिनट की जीत और दिग्गज खिलाड़ियों की विदाई देखने को मिली. अब आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं और खिताब की जंग और भी दिलचस्प हो गई है.
राउंड ऑफ 16 में दिखा रोमांच
राउंड ऑफ 16 में फुटबॉल प्रेमियों को कई यादगार मुकाबले देखने को मिले. मोरक्को ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. फ्रांस ने कड़े मुकाबले में पैराग्वे को हराया. वहीं नॉर्वे ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए ब्राजील को बाहर कर दिया. इस हार के साथ नेमार का वर्ल्ड कप सफर भी खत्म हो गया. वहीं स्पेन ने अंतिम मिनट में गोल कर पुर्तगाल को हराया और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप सपना भी यहीं समाप्त हो गया. अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की. वहीं स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई.
क्वार्टर फाइनल में होंगे चार बड़े मुकाबले
अब सभी की नजर क्वार्टर फाइनल मुकाबलों पर है. पहला मुकाबला फ्रांस और मोरक्को के बीच 10 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 1:30 बजे बोस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद 11 जुलाई को स्पेन और बेल्जियम आमने-सामने होंगे. इसी दिन नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच भी बड़ा मुकाबला होगा, जहां एर्लिंग हालैंड और हैरी केन पर सभी की नजर रहेगी. आखिरी क्वार्टर फाइनल 12 जुलाई को अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच कैनसस सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी मुकाबलों के विजेता सेमीफाइनल में पहुंचेंगे और खिताब की दौड़ और रोमांचक हो जाएगी.
Also Read
- 'मैच फिक्स था...', अर्जेंटीना से हार के बाद भड़का मिस्र, Messi के चमत्कारिक कमबैक के बीच मचा बवाल
- IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद मुश्किल में भारत, जानें ब्रिस्टल के मैदान पर बल्लेबाजों की होगी ऐश या गेंदबाज उड़ाएंगे गिल्लियां
- IND vs ENG 4th T20I, Live Streaming: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I से पहले जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
भारत में कब-कहां देखें लाइव मैच
भारतीय फुटबॉल प्रशंसक क्वार्टर फाइनल से लेकर फाइनल तक सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे. मैचों का लाइव टेलीकास्ट Unite8 स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन दर्शक ZEE5 ऐप और वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. टूर्नामेंट अब अंतिम चरण में है और हर मुकाबला खिताब की दिशा तय करेगा. ऐसे में दुनिया की नजर अब इन आठ टीमों पर रहेगी.