IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

24 करोड़ के मुल्क से पेरिस ओलंपिक में सिर्फ 7 एथलीट, पाकिस्तान की फिर हो गई इंटरनेशनल बेइज्जती, मचा बवाल 

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए शुक्रवार को पाकिस्तान का दल भी फ्रांस पहुंचा. 18 सदस्यीय दल में 11 अधिकारी और  एथलीट हैं. इस संख्या ने पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती करा दी है. पाकिस्तान की जनसंख्या 24 करोड़ से अधिक है. 24 करोड़ लोगों में से सिर्फ 7 एथलीट्स को ही पेरिस ओलंपिक में भाग लेने का मौका मिला है. खास बात यह है कि एथलीट्स तो सिर्फ 7 हैं लेकिन उनके साथ 11 अधिकारी गए हुए हैं 

Social Media
India Daily Live

हिंदुस्तान के पड़ोसी पाकिस्तान से पेरिस ओलंपिक में सिर्फ 7 एथलीट ही भाग ले रहे हैं. 18 सदस्यीय पाकिस्तानी दल फ्रांस पहुंच चुका है. इनमे से 11 तो अधिकारी हैं. यानी खिलाड़ियों से ज्यादा पाकिस्तान के अधिकारी ओलंपिक में भाग लेने पहुंचे हैं. 26 जुलाई को पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी हुई. इस दौरान एक कमेंटेटर ने कुछ ऐसा बोल दिया जिससे बवाल मच गया. कमेंटेटर की टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी पत्रकारों और उनके लोगों को नाराज कर दिया.

उद्घाटन समारोह के दौरान, एक कमेंटेटर  ने कथित तौर पर कहा- 'पाकिस्तान 24 करोड़ से अधिक लोगों का देश है, लेकिन केवल 7 एथलीट पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे हैं.'

पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती!

ओलंपिक उद्घाटन समारोह के दौरान कमेंटेटर द्वारा की गई टिप्पणी के विडियो को पाकिस्तान के कई पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हुआ है. इस टिप्पणी ने पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती कराने का काम किया है. 

पाकिस्तान के एक स्पोट्स कंटेंट क्रिएर फरीद खान ने एक्स पर लिखा- 'कमेंटेटर ने कहा "पाकिस्तान 240 मिलियन से ज़्यादा लोगों का देश है, लेकिन सिर्फ़ 7 एथलीट ही ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं.यह बहुत शर्मनाक है, और इससे बहुत दुख होता है. इसके लिए कौन जिम्मेदार है?'

7 खिलाड़ी और 11 अधिकारी

गौर करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए सिर्फ 7 एथलीटों को भेजा है. लेकिन उन एथलीटों के साथ पाकिस्तान के 11 अधिकारी गए हुए हैं. अगर यह संख्या अदल-बदल होती तो एक बार सही था लेकिन खिलाड़ियों से ज्यादा सहयोगी दल ओलंपिक में भाग लेने गया है 

पाकिस्तान के ये 7 एथलीट ले रहे हैं भाग 

पाकिस्तान के 7 एथलीटों में सबसे प्रसिद्ध नाम भाला फेंक खिलाड़ी और पाकिस्तान के एकमात्र गोल-पदक की उम्मीद अरशद नदीम का है. निशानेबाज गुलाम मुस्तफा बशीर (25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल), गुलफाम जोसेफ (10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम) और किश्मला तलत (10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम) , फैका रियाज (यूनिवर्सिटी प्लेस, एथलीट, 100 मीटर रेस), मोहम्मद अहमद दुर्रानी (200 मीटर फ़्रीस्टाइल (यूनिवर्सिटी प्लेस) और जहाँआरा नबी (200 मीटर फ़्रीस्टाइल (यूनिवर्सिटी प्लेस) पाकिस्तान की ओर से पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे हैं.