menu-icon
India Daily

LIVE Ranji Trophy Final, JK VS KAR Live: 65 सालों के बाद जम्मू कश्मीर ने खत्म किया ट्रॉफी का सूखा, 8 बार की चैंपियन रही कर्नाटक को किया पराजित

रणजी ट्रॉफी फाइनल: आज रणजी ट्रॉफी फाइनल का आखिरी दिन है. अब जम्मू और कश्मीर इतिहास रचने से केवल कुछ कदम ही दूर है. टीम इस बार अपने 65 सालों के ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर सकती है. बता दें जम्मू कश्मीर इतने सालों में पहली रणजी ट्रॉफी पहुंची है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
Ranji Trophy Final, JK VS KAR Live: 65 सालों के बाद जम्मू कश्मीर ने खत्म किया ट्रॉफी का सूखा, 8 बार की चैंपियन रही कर्नाटक को किया पराजित
Courtesy: India Daily

Ranji Trophy Final, JK VS KAR Live: पारस डोगरा की अगुवाई वाली जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया. टीम ने सालों की मेहनत के बाद टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है. पारस डोगरा की लड़कों ने आठ बार की चैंपियन कर्नाटक को बहुत बड़े अंतर से मात दी है. बता दें मैच जम्मू कश्मीर ने पांचवें दिन चार विकेट के नुकसान पर 342 रन बनाकर पारी की घोषित कर दी. इसके साथ ही मैच ड्रॉ हो गया. कश्मीर की जीत में सबसे बड़ा योगदान नाबाद रहे कामरान इकबाल का रहा है जिन्होंने दूसरी पारी में160 रन की पारी खेली. इसमें उनका साथ साहिल लोत्रा ने दिया, उन्होंने भी इस दौरान अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक जड़ा. 

बता दें जम्मू और कश्मीर ने पहली पारी में 584 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके जवाब में कर्नाटक की टीम महज 293 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस मैच में जम्मू कश्मीर की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही काफी प्रभावी रही. 

02:21:18 PM

जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास

जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी में 65 सालों के इंतजार के बाद अपना पहला खिताब आखिरकार अपने नाम कर लिया है. 

02:07:50 PM

साहिल लोत्रा ने जड़ा पहला फर्स्ट क्लास शतक 

बल्लेबाज साहिल लोत्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक जड़ा. बता दें पिछले मैच में वह अपने शतक से चूक गए थे. लेकिन इस बार उन्होंने जूझारू पारी खेलते हुए अपना शतक पूरा किया.  

01:56:20 PM

इकबाल ने  बनाए 150 रन

जम्मू कश्मीर के बल्लेबाज इकबाल ने डीप फाइन लेग की तरफ एक रन लेकर फाइनल मुकाबले में अपना 150 रन पूरा किया. 

01:04:00 PM

शुरू हुआ दूसरा सत्र 

दूसरा सेशन शुरू हो गया है, जिसमें साहिल ने शेट्टी की गेंद पर एक रन लिया. फिलहाल साहिल 81 रन बनाकर नाबाद हैं और शतक बनाने की ओर अग्रसर हैं.

12:26:25 PM

लंच ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 285/4

लंच ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 285/4 है. पांचवें दिन कश्मीर ने अब तक एक भी विकेट नहीं गंवाए हैं.

11:57:50 AM

जम्मू-कश्मीर ने बनाई 569 रनों की बढ़त

जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज मैच में अपना जूझारूपन दिखा रहे हैं. टीम ने दूसरी पारी में अब तक 4 विकेट गंवाकर 278 रन बनाए हैं, इसके साथ ही उन्होंने 569 रनों की बढ़त बना ली है.

10:53:33 AM

साहिल लोत्रा ​ने जड़ा अर्धशतक 

जम्मू कश्मीर के बल्लेबाज साहिल लोत्रा ने करुण नायर की गेंद अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही साहिल लोत्रा ​​ने लगातार दूसरी बार अर्धशतक बनाया. 

​​

10:27:53 AM

कमरान इकबाल का शानदार शतक 

कमरन इकबाल ने श्रेयस गोपाल की छोटी गेंद पर चौका लगाकर रणजी फाइनल में अपना शतक पूरा किया. 

09:34:00 AM

कर्नाटक स्क्वाड

देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (विकेट कीपर), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार व्यशाक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा, विध्वथ कवरप्पा, अनीश केवी, मोहसिन खान, मुरलीधर वेंकटेश, कृष्णन श्रीजीत, ध्रुव प्रभाकर
 

09:33:34 AM

जम्मू कश्मीर का स्क्वॉड

पारस डोगरा (कप्तान), कमरन इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंडीर, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेट कीपर), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार, शुभम खजूरिया, विव्रंत शर्मा, उमर नजीर मीर, रोहित के शर्मा, मुसैफ एजाज, मुज्तबा यूसुफ, उमरान मलिक, लोन नासिर मुजफ्फर, दीक्षांत कुंडल, वंशज शर्मा