menu-icon
India Daily

LIVE IPL 2026 RCB vs SRH LIVE: संकट में सनराइजर्स हैदराबाद, तीसरा विकेट गिरा, नीतीश रेड्डी पवेलियन लौटे

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL की गिनती दुनिया की सबसे सफल लीग में की जाती है. IPL 2026 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. 

Anuj
Edited By: Anuj
IPL 2026 RCB vs SRH LIVE: संकट में सनराइजर्स हैदराबाद, तीसरा विकेट गिरा, नीतीश रेड्डी पवेलियन लौटे
Courtesy: @IPL

बेंग्लुरु: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है. ओपनिंग मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है.

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL की गिनती दुनिया की सबसे सफल लीग में की जाती है. IPL 2026 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. IPL के इस सीजन को लेकर BCCI ने कुछ नए नियम भी बनाए है. इस बार ऑक्शन से पहले कई बड़े ट्रेड हुए, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा की रही. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. 

पिछले सीजन में आरसीबी ने खिताब पर कब्जा जमाया था. लंबे अंतराल के बाद आरसीबी ने ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की थी. आईपीएल इतिहास की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीमें मानी जाती है. दोनों ही टीमों ने 5-5 बार ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है. इसके अलावा चेन्नई और मुंबई ही टीमें ऐसी है, जो टाइटल को बचा पाई है.

चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010 में पहली बार खिताब जीता और 2011 में लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. धोनी की कप्तानी और टीम के संतुलन ने सीएसके को उस दौर में बेहद मजबूत बना दिया था. इस बार आरसीबी के सामने भी ट्रॉफी बचाने की चुनौती होगी.
 

07:59:08 PM

संकट में सनराइजर्स हैदराबाद, तीसरा विकेट गिरा, नीतीश रेड्डी पवेलियन लौटे

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी मुश्किल में नजर आ रही है. नीतीश रेड्डी भी आउट हो चुके हैं.

07:52:09 PM

सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, ट्रेविस हेड हुए आउट

ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं.

07:47:56 PM

सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका, 7 रन बनाकर आउट हुए अभिषेक

सनराइजर्स हैदराबाद का पहला विकेट गिर गया है. 

07:31:42 PM

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू, क्रीज पर सलामी बल्लेबाज

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है.

07:04:31 PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर लिया पहले बॉलिंग करने का फैसला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है.

06:24:10 PM

शाम 7 बजे होगा टॉस

भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे टॉस होगा.

Topics