T20 World Cup 2026

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: लखनऊ ने कोलकाता को घर में घुसकर रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4 रनों से मिली हार

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: आईपीएल 2025 के 21वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ईडन गार्डन में आमने-सामने थी. इस मैच में लखनऊ की टीम ने 4 रनों से जीत दर्ज की और अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई.

IDL
Praveen Kumar Mishra

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: आईपीएल 2025 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ईडन गार्डन में आमने-सामने थीं. कोलकाता के खिलाफ इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को 4 रनों से जीत मिली और इसी के साथ वे 6 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए थे. इसके जवाब में कोलकाता ने भी 234 रन बना लिए लेकिन अंत में उन्हें 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

07:25:54 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता को मिली 4 रन से हार

लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में कोलकाता को अपने घर पर यानी ईडन गार्डन में 4 रन से रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. 

07:07:57 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता का सातवां विकेट गिरा

कोलकाता का सातवां विकेट गिर गया है. रसेल 7 रन बनाक शार्दुल का शिकार बने. लखनऊ ने शानदार वापसी की है.

07:02:40 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update:वेंकटेश अय्यर हुए आउट

वेंकटेश अय्यर 55 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें आकाशदीप ने आउट किया. 

06:59:49 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता को लगा पांचवां झटका

इस मुकाबले में कोलकाता को पांचवां झटका लगा है और तेज गेंदबाज आवेश खान ने अगकृष रघुवंशी को मैदान से बाहर का रास्ता दिख दिया है. वे 5 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.

06:53:12 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: बिश्वोई ने रमनदीप को किया आउट

बिश्वोई ने रमनदीप को किया आउट कर केकेआर को चौथा झटका दिया. 1 रन पर वो आउट हुए.

06:43:52 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: रहाणे 61 रन बनाकर आउट

13वें ओवर की आखिरी बॉल पर शार्दुल ठाकुर ने रहाणे को 61 रन पर आउट किया. 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 162 रन पर तीन विकेट हैं.

06:31:15 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: रहाणे की फिफ्टी

केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने फिफ्टी जड़ दी है. कोलकाता का स्कोर 11 ओवर के बाद 136 रन पर दो विकेट है.

06:14:20 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: दिग्वेश राठी ने नरेन को किया आउट

दिग्वेश राठी ने सुनील नरेन को आउट करके केकेआर को दूसरा झटका दे दिया है. नरेन 30 रन बनाकर आउट हुए.

05:52:31 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: केकेआर का स्कोर 50 के पार

केकेआर का स्कोर 50 रन के पार हो गया है. 4 ओवर उसने एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं. सुनील नरेन 26 और अंजिक्य रहाणे 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

05:45:26 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता को लगा पहला झटका

इस मुकाबले में कोलकाता को पहला झटका लगा है और आकाश दीप ने क्विंटन डी कॉक को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. डी कॉक 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.

05:28:21 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता की शुरु हुई बल्लेबाजी

लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में बल्लेबाजी शुरु हो गई है और उनके लिए क्विंटन डी कॉक और सुनील नरेन क्रीज पर उतर चुके हैं.

05:13:50 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: लखनऊ ने कोलकाता को दिया 239 रनों का लक्ष्य

लखनऊ ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट ते नुकसान पर 238 रन बना लिए हैं. तो वहीं कोलकाता को 239 रनों का लक्ष्य दिया है. 

05:02:39 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता को लगा तीसरा झटका

कोलकाता को इस मुकाबले में तीसरा झटका लगा है और हर्षित राणा ने अब्दुल समद को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.

04:57:47 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: लखनऊ के 200 रन पूरे

लखनऊ ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की है और उन्होंने 17.3 ओवरों में ही 200 रन पूरे कर लिए हैं.

04:53:05 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: निकोलस पूरन की शानदार पारी

कोलकाता के खिलाफ इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने शानदार पारी खेली है. उन्होंने 21 गेंदों पर ही अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी की.

04:48:26 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता को मिली दूसरी सफलता

कोलकाता को इस मुकाबले में दूसरी सफलता मिली है और आंद्रे रसेल ने मिचले मार्श को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. मार्श 48 गेंदों पर 81 रन बनाकर ऑउट हुए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.

04:40:08 PM

मिचेल मार्श ने शतक के करीब

मिचेल मार्श शतक की तरफ बढ़ रहे हैं. 14 ओवर के बाद एलएसजी का स्कोर 155/1 है. मार्श 79 रन बनाकर खेल रहे हैं.

04:18:46 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: हर्षित राणा ने कोलकाता को दिलाया ब्रेकथ्रू

हर्षित राणा ने कोलकाता को ब्रेकथ्रू दिलाया है. उन्होंने मार्क्रम को 47 रन पर आउट किया. 99 रन पर एलएसजी का पहला विकेट गिरा.

04:14:50 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: एलसीजी का स्कोर 90 रन

एलएसजी का 9 ओवर के बाद स्कोर 90 रन के पार है. कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो रही है.

04:00:44 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: एलएसजी ने पावर प्ले में ठोके 59 रन

 एलएसजी ने पावर प्ले में ठोके 59 रन ठोक दिए हैं. मार्क्रम-मॉर्श ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं.

03:51:49 PM

मार्श-मार्क्रम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

मार्श-मार्क्रम की जोड़ी ने लखनऊ को तेज शुरुआत दिलाई है. टीम का स्कोर 5 ओवर के बाद 43 रन है.

03:42:00 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: जानसन के ओवर में आए 12 रन

जानसन ने पहले ओवर में 12 रन खर्च किए. दो ओवर के बाद LSG का स्कोर 15 रन है और उसका कोई विकेट नहीं गिरा है.

03:40:44 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

लखनऊ सुपरजाइट्स की बैटिंग शुरू हो गई है. मिचेल मार्श-एडम मार्क्रम की जोड़ी बल्लेबाजी करने उतरी है. कोलकाता की तरफ से पहला ओवर वैभव अरोड़ा डाल रहे हैं.

03:11:05 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: लखनऊ की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडन मार्क्रम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी.

इंपैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह.

03:10:17 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता की प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

इंपैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया.

03:02:54 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता का पहला गेंदबाजी करने का फैसला

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

02:49:04 PM

IPL 2025, KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता बनाम लखनऊ का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेल गए हैं, जिसमें लखनऊ ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. तो वहीं कोलकाता ने भी 2 मुकाबलों में बाजी मारी है.