menu-icon
India Daily

LIVE India vs Zimbabwe Live Cricket Score: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके

टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे अंडर डॉग रही है. उसने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका को हराकर सनसनी मचा दी थी. वहीं भारत के अजेय सफर को साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराकर विराम लगाया था.

योगेश कुमार
India vs Zimbabwe Live Cricket Score: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके
Courtesy: India daily

चेन्नई: IND vs ZIM Live Score T20 World Cup Today Match Live Cricket Score Updates: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे से चेन्नई के एमए चिदंरबम स्टेडियम में हुआ. इस मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत की अंतिम-4 में पहुंचने की उम्मीद अभी जिंदा है. भारतीय टीम का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा.

सुपर 8 के मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए. भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 55 रन बनाए. उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने नाबाद 50 रन बनाए. 

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने हथियार नहीं डाले, बल्कि भारतीय गेंदबाजों का सामना किया. ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 59 गेंदों पर 97 रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाद रहे. उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए.

भारत की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को रिंकू सिंह की जगह टीम में जगह मिली है. वहीं उपकप्तान अक्षर पटेल को वांशिगटन सुंदर की जदग टीम में शामिल किया गया है.  जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में टिनोटेंडा मापोसा को जी क्रेमर की जगह शामिल किया गया है. टू्र्नामेंट में जिम्बाब्वे अंडर डॉग रही है. उसने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका को हराकर सनसनी मचा दी थी.  सुपर 8 में उसे वेस्टइंडीज ने 107 रनों से हराया था. वहीं भारत के अजेय सफर को साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराकर विराम लगाया था. भारत के ग्रुप में फिलहाल वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका टॉप पर हैं
 

10:34:52 PM

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया है.

10:23:48 PM

जिम्बाब्वे को लगा 5वां झटका, अर्शदीप सिंह को मिली सफलता

जिम्बाब्वे को 5वां झटका लग गया है. 

10:16:17 PM

जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका, जीरो पर आउट हुए रयान बर्ल

जिम्बाब्वे का चौथा विकेट गिर गया है. रयान बर्ल जीरो पर पवेलियन लौटे.

10:12:01 PM

जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका, कप्तान रजा पवेलियन लौटे

जिम्बाब्वे का तीसरा विकेट गिर गया है, कप्तान सिकंदर रजा को अर्शदीप ने आउट किया.

10:07:07 PM

बेनेट-रजा की अच्छी बल्लेबाजी, तीसरे विकेट की तलाश में भारत

बेनेट-रजा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं.

09:56:17 PM

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे के 100 रन पूरे

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे के 100 से अधिक रन हो गए हैं.

09:43:01 PM

जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिरा, वरुण चक्रवर्ती को मिली सफलता

जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिर गया है. वरुण चक्रवर्ती को सफलता मिली है.

09:26:37 PM

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की अच्छी शुरूआत, विकेट की तलाश में भारत

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने शानदार शुरूआत की है.

09:04:32 PM

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू, क्रीज पर सलामी बल्लेबाज

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है.

08:47:02 PM

भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 257 रनों का लक्ष्य

भारत ने जिम्बाब्वे को 257 रनों का लक्ष्य दिया है.

08:20:26 PM

सूर्या 33 रन बनाकर आउट

 सूर्या 33 रन बनाकर आउट हो गए. इसी के साथ टीम इंडिया का चौथा विकेट भी गिर गया है.

08:07:47 PM

अभिषेक शर्मा 55 रन बनाकर आउट

अभिषेक शर्मा 55 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट मापोसा ने लिया.

07:53:53 PM

ईशान किशन 38 रन बनाकर आउट

 ईशान किशन 38 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट कप्तान सिंकदर रजा ने लिया.

07:49:00 PM

ईशान किशन भी कर रहे कुटाई

टीम इंडिया का स्कोर 9.2 ओवर में 100 रन के पार हो गया है.

07:37:07 PM

पहले पावर प्ले में भारत का स्कोर 80/1

पहले पावर प्ले में भारत का स्कोर 80/1 है. अभिषेक शर्मा 33 और ईशान किशन 15 रन पर खेल रहे हैं.

07:23:11 PM

संजु सैमसन 24 रन बनाकर आउट

संजु सैमसन 24 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजरबानी का शिकार बने. 48 रन पर भारत ने अपना पहला विकेट गंवाया है.

07:19:25 PM

3 ओवर में भारत का स्कोर 46/0

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 46/0 हैं. संजू सैमसन 23 रन बनाकर और अभिषेक शर्मा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.

07:04:35 PM

भारत की बैटिंग शुरू

भारत की बैटिंग शुरू हो गई है. संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए हैं.

06:48:10 PM

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन-टी मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बैनेट, डी मायर्स, आरपी बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, बी इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, आर नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी.

06:45:35 PM

भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

06:39:33 PM

अक्षर-संजू सैमसन को प्लेइंग X में मिली जगह

टॉस हारने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि फैसले से खुश हूं, पहले बैटिंग करना चाह रहे थे. टीम में दो बदलाव हुए हैं. अक्षर पटेल, वाशिंगटन की जगह और संजू सैमसन को रिंकू की जगह टीम में जगह मिली है.

06:36:36 PM

जिम्बाब्वे ने टॉस जीता

सुपर 8 के महत्वपूर्ण मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है.

05:50:20 PM

अक्षर पटेल को भी मिल सकता है मौका

जिम्बाब्वे के टॉप-ऑर्डर में सिर्फ़ दो लेफ्ट-हैंडर होने के कारण, उम्मीद है कि अक्षर पटेल भी अपनी जगह वापस पा लेंगे.

05:18:39 PM

संजू सैमसन को प्लेइंग XI में मिल सकती है जगह

भारतीय टीम के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था लेफ्ट-हैंडेड टॉप-थ्री में बदलाव के बारे में बातचीत हुई है. संजू सैमसन, जिन्होंने मैच से दो दिन पहले लंबे समय तक बैटिंग की और कीपिंग ड्रिल की. वो एक बेहतर एक ऑप्शन हो सकते हैं.

04:38:20 PM

भारत के लिए करो या मरो वाला मैच

टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा. जो करो या मरो से कम नहीं है.