menu-icon
India Daily

LIVE IND vs SL Live Score, 1st Test Day 4: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत 1-0 की बढ़त की ओर तेजी से बढ़ा

श्रीलंका के चार विकेट लेने के बाद भारत 1-0 की बढ़त बनाने की दिशा में काफी आगे बढ़ गया है. मैच का नतीजा आखिरी दिन रोमांचक होने की उम्मीद है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
IND vs SL Live Score, 1st Test Day 4: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत 1-0 की बढ़त की ओर तेजी से बढ़ा
Courtesy: X (@BCCI)

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 4: श्रीलंका के खिलाफ़ पहले टेस्ट में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मजबूत पकड़ बना ली है और दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने से बस छह विकेट दूर है. 372 रन का लक्ष्य तय करने के बाद, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट लेकर मेजबान टीम की बैटिंग लाइनअप की कमर तोड़ दी. अगर रवींद्र जडेजा ने नो-बॉल न फेंकी होती, तो भारत को पांचवां विकेट भी मिल जाता. इससे पहले, ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाकर भारत को कुछ गति दी लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई और मेहमान टीम अपनी बढ़त में ज़्यादा रन नहीं जोड़ पाई. आखिरकार भारत 193 रन पर ऑलआउट हो गया और गॉल टेस्ट में श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा. निचले क्रम के बल्लेबाजों ने ज्यादा प्रतिरोध नहीं किया, जिससे भारत लक्ष्य को 400 रन के निशान के करीब नहीं ले जा सका.

एक रोमांचक शुरुआती सेशन के बाद भारत लंच के समय 116/4 के स्कोर पर था और 294 रन की बढ़त बनाए हुए था. पहली पारी में शानदार 167 रन बनाने के बाद देवदत्त पडिक्कल एक और अर्धशतक से चूक गए. वहीं केएल राहुल 35 रन पर आउट हो गए। ब्रेक के समय पंत 21 रन पर नाबाद थे और बाद में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया.

श्रीलंका के स्पिनरों ने पूरे सेशन में भारत को दबाव में रखा और अहम विकेट चटकाए. पिच से उन्हें ज्यादा मदद मिलने लगी थी. शुभमन गिल सिर्फ 8 रन पर आउट हो गए. वहीं यशस्वी जायसवाल का खराब प्रदर्शन जारी रहा और वह बिना खाता खोले आउट हो गए. राहुल के आउट होने से भारत की चिंताएं बढ़ गईं, हालांकि पडिक्कल और पंत ने कुछ देर तक पारी को आगे बढ़ाया. जब पंत आउट हुए, तब भारत की बढ़त 350 रन के पार हो चुकी थी लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज बढ़त को और बढ़ाने के लिए जरूरी रन नहीं बना सके.

06:42:53 PM

STUMPS

अंपायरों ने बहुत देख लिया. खराब रोशनी के कारण चौथे दिन खेल रोकना पड़ा. श्रीलंका का स्कोर 84/4 है और वे अभी भी लक्ष्य से 288 रन दूर हैं. भारत को 1-0 की बढ़त बनाने के लिए छह और विकेट चाहिए. चौथे दिन 14 विकेट गिरे और मैच पांचवें और आखिरी दिन रोमांचक मोड़ पर है.

04:26:51 PM

21 रन पर गिरा तीसरा विकेट

मेजबान टीम की हाथ से गॉल टेस्ट फिसलता नजर आ रहा है, क्योंकि महज 21 रन में ही टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया.  कामिंदु मेंडिस की सफलता प्रसिद्ध कृष्णा  के खाते गई. 

SL- 21/3 (10.4)

04:05:36 PM

शून्य पर आउट हुए पसिंदु सूरियाबंदारा

श्रीलंका को लगातार दूसरा झटका लगा. पसिंदु सूरियाबंदारा आए और बिना खाता खोले ही मानव सुथार की गेंद पर LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए.

04:02:15 PM

श्रीलंका को लगा पहला झटका

श्रीलंका को दूसरी पारी का पहला झटका लग चुका है. मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज निशान मदुश्का को अपना शिकार बनाया. उनकी गेंद पर मदुश्का ने शॉट मारने की कोशिश लेकिन ऐसा हो नहीं सका और प्रसिद्ध कृष्णा ने बिना समय गवाए कैच लपक लिया.

03:29:23 PM

तीसरे सेशन हुआ शुरु

बारिश के बाद अब तीसरा सेशन शुरु हो गया. अंपायर ने मैदान का इंस्पेक्शन किया जिसके बाद अब खिलाड़ी मैदान पर है. श्रीलंका को यहां से 372 रनों का टारगेट  चेज करना है.

03:13:42 PM

थमी बारिश

बारिश रूक गई है और इसके साथ ही मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं. अब  उम्मीद जताई जा रही है कि मैच 03:30 तक शुरु हो सकता है.

03:04:54 PM

टी ब्रेक साथ आई बारिश

फिलहाल टी ब्रेक चल रहा है उसके साथ ही बारिश ने भी दस्तख दे दी है. जिस कारण पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है. अब बारिश के कारण खेल के शुरु होने में देरी हो सकती है. 

02:41:07 PM

193 रनों पर ढेर हुई टीम इंडिया

टीम इंडिया की दूसरी पारी 193 रनों पर ही सिमट कर रह  गयी. भारत दूसरी पारी मे ं200 रनों का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया. भारत श्रीलंका को अब जीत के लिए 372 रनों का टारगेट दिया है.

02:26:51 PM

जयसूर्या के जाल में फंसे कुलदीप

प्रभात जयसूर्या ने कुलदीप यादव को धनंजय क हाथों कैच आउट कराया. कुलदीप ने भारत के स्कोर में 5 रनों का योगदान दिया. कुलदीप के रूप में भारत का नवां विकेट गिर चुका है. 

02:21:26 PM

शॉट बॉल का शिकार हुए मानव सुथार 

मानव सुथार असिथा फर्नांडो की शॉट बॉल का शिकार हुए. इससे पहले पंत भी शॉट बॉल पर ही आउट हुए थे. सुथार ने फर्नांडो गेंद पर बल्ला घुमाया और गेंद उनके ग्लव्स को हल्का सा छूकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई.

IND- 188/8 (46.2)

02:00:36 PM

9 रन बनाकर जडेजा हुए आउट

भारत को ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के रूप में सातवां झटका लग गया है. जडेजा इस पारी में महज 9 रन ही बना सके थे. इसके साथ भारत 357 की लीड पर है.  

01:49:58 PM

भारत को लगा छठवां झटका

ऋषभ पंत की शानदार पारी का अंत हो गया. वह 66 रन बनाकर लाहिरू कुमारा की गेंद पर निरोशन डिकवेला को अपना कैच थमा बैठे. दूसरी पारी में अर्धशतक  जड़ने वाले पहले बल्लेबाज थे. फैंस को उनसे शतक की उम्मीद थी.

01:43:25 PM

भारत ने ली 350 की लीड

पहले सेशन में 4 विकेट गंवाने के बाद भारत अब 172 रनों पर और इसके साथ ही भारत 350 रनों की लीड पर है. 

01:30:02 PM

पंत के बल्ले से आया अर्धशतक

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके साथ ही भारत का स्कोर 150 पूरा हुआ. 

01:13:05 PM

300 की लीड पर पहुंचा भारत

भारत की बढ़त 300 के पार पहुंच गई है. पंत और जडेजा क्रीज पर टिककर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं.

01:03:04 PM

लंच के बाद गिरा ध्रुव जुरेल का विकेट

असिथा फर्नांडो की गेंद पर ध्रुव जुरेल सस्ते में आउट हो गए. भारत ने 120 के स्कोर पर भारत ने अपना 5वां विकेट गंवाया. 

12:09:40 PM

पहला सेशन हुआ खत्म

पहले सेशन में 29 ओवर का खेल हुआ जिसमें भारत ने 4 विकेट गंवाकर 116 रन बनाए. इसके साथ ही अब भारत 294 की लीड पर है. ऋषभ पंत 21 और ध्रुव जुरेल 5 रनों के साथ नाबाद खेल रहे हैं. 

IND- 116/4 (29)

12:02:19 PM

भारत को लगा चौथा झटका

केशरा नुवानथा की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल LBW आउट. पडिक्कल अंपायर के इस फैसले से खुश  नहीं थे इसलिए उन्होंने रिव्यू भी लिया लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं निकला और रिव्यू में भी वह आउट ही करार दिए गए. पडिक्कल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे. वह अपने अर्धशतक महज 6 रन दूर थे. 

11:25:36 AM

प्रभाथ जयसूर्या ने लिया कप्तान का विकेट

भारत को कप्तान शुभमन गिल के रूप में एक और झटका लगा. प्रभाथ जयसूर्या की गेंद पर कप्तान LBW आउट हो गए. बता दें गिल 20 गेंदों में महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

IND- 81/3 (20.5)

11:04:56 AM

कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के आए

केएल राहुल के पवेलियन लौटने के बाद अब मैदान पर कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए हैं. उन्होंने आते ही चौके के साथ अपनी मंशा साफ कर दी है. 

11:01:36 AM

35 रन बनाकर केएल राहुल आउट

प्रभाथ जयसूर्या की गेंद पर केएल राहुल 35 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल इसे बड़े शॉट में तबदील करना चाहते थे, लेकिन गेंद सीधा फील्डर के हाथ जा गिरी और मिलन रत्नायके ने बिना कोई गलती करते हुए कैच पड़ा.

IND- 65/2 (14.4)

10:06:57 AM

शून्य पर आउट हुए यशस्वी जायसवाल

पारी की शुरुआत होते ही भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा. उन्हें आशिता फर्नांडो ने बिना खाता खोले ही चलता किया. श्रीलंका के लिए शुरुआती ओवरों में यह एक बड़ा विकेट है.

IND- 5/1 

09:48:47 AM

पहली ही गेंद पर विकेट लेना बहुत अच्छा लगता है...मानव

मानव सुथार ने अपनी गेंदबाजी पर बात करते हुए कहा कि, 'पहली ही गेंद पर विकेट लेना बहुत अच्छा लगता है. इससे पूरे मैच के दौरान काफी आत्मविश्वास मिलता है.'

उन्होंने आगे कहा, 'मेरी योजना काफी सरल थी – सही जगह पर, सही लेंथ और सही स्पीड से गेंदबाजी करना. यहां विकेट से हमें काफी मदद मिली.'

09:42:13 AM

श्रीलंका 178 रनों से पीछे

मेजबान टीम फिलहाल भारत से 178 रनों से पीछे है. मैच के चौथे दिन भारत इससे आगे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरगा, ताकि वह श्रीलंका को जीत के लिए बड़ा लक्ष्य दे सके. बता दें तीसरे दिन बल्लेबाजी के उतरी श्रीलंका टीम 284 रनों पर ही ढ़ेर हो गई.