menu-icon
India Daily

LIVE IND vs EnG: दूसरे दिन रोमांच से भरा रहा ओवल टेस्ट, दोनों टीमों ने किया पलटवार

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मुकाबले के दूसरे दिन का खेल शुरु हो चुका है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
IND vs EnG: दूसरे दिन रोमांच से भरा रहा ओवल टेस्ट, दोनों टीमों ने किया पलटवार
Courtesy: IDL

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: ओवल की पिच पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल रोमांच से भरा रहा. भारत की पहली पारी के 224 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 247 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी भारतीय टीम ने दूसरे दिन का मैच समाप्त होने तक दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड पर 51 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. यशस्वी जायसवाल 51 रन और आकाश दीप 4 रन बनाकर क्रीज पर डंटे हुए हैं. इस मुकाबले में चोटिल बेन स्टोक्स की जगह इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. 

 

 

 

11:44:59 PM

दूसरी पारी में भारत का दूसरा विकेट गिरा

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत के दो विकेट गिर चुके हैं. साईं सुदर्शन 11 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं.  इसी के साथ भारत ने 2 विकेट खोकर इंग्लैंड पर 51 रनों की लीड हासिल कर ली है.

11:16:00 PM

दूसरी पारी में भारत का पहला विकेट गिरा

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच में भारत का पहला विकेट गिर चुका है. केएल राहुल 7 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. 48 रनों के स्कोर के साथ भारत ने इंग्लैंड पर 25 रनों की लीड हासिल कर ली है.

10:16:33 PM

इंग्लैंड 247 रनों पर ऑल आउट

इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे 5वें टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 247 रनों पर ऑल आउट हो गई. इंग्लैंड ने भारत पर 23 रनों की लीड हासिल कर ली है. इंग्लैड की पारी का आखिरी विकेट हैरी ब्रूक के रूप में मोहम्मद सिराज ने लिया. ब्रूक 53 रन बनाकर सिराज का शिकार हुए.

09:25:09 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: बारिश के कारण रुका खेल

दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण रुक गए है. इग्लैंड का स्कोर 242/8 है. इससे पहले भारत 224 पर ऑलआउट हो गया. 

09:09:06 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: इंग्लैंड के 8 विकेट गिरे

इंग्लैंड के 8 विकेट गिर गए हैं. एटकिंसन को प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 रन पर आउट किया.

08:32:24 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा

 इंग्लैंड का सातवां विकेट गिर गया है. ओवरटन को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया.

08:26:14 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: इंग्लैंड के विकेटों की लगी झड़ी, जेमी स्मिथ आउट

इंग्लैंड का छठा विकेट गिर गया है. जेमी स्मिथ को प्रसिद्ध कृष्णा ने 6 रन पर आउट किया.

08:01:04 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

सिराज ने अपना तीसरा विकेट ले लिया है. उन्होंने जैकब बेथेल को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा दिया है.

07:40:41 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: सिराज की गेंद पर रूट एलबीडब्ल्यू आउट

इंग्लैंड का चौथा विकेट गिर गया है. सिराज ने जो रूट को 29 रन पर आउट कर दिया है. ये उनका दूसरा विकेट है.

06:54:14 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा

 इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिर गया है. सिराज ने कप्तान पोप को 22 रन पर आउट कर दिया है.

06:49:55 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: क्रॉली को प्रसिद्ध कृष्णा ने किया आउट

क्रॉली को प्रसिद्ध कृष्णा ने किया आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई है. उन्होंने 64 रन बनाए.

06:24:00 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: लंच के बाद मैच शुरू

लंच ब्रेक के बाद मैच फिर शुरू हो गया है. इस समय क्रीज पर पोप और क्रॉली मौजूद हैं. 

05:42:28 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: लंच ब्रेक तक इंग्लैंड मजबूत स्थिति में

ओवल टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया. भारत इस समय मजबूत स्थिति में है. लंच ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 109/1 है.

05:27:01 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: भारत को मिली पहली सफलता

भारत को पहली सफलता मिली. आकाशदीप ने बेन डकेट का विकेट चटकाया.

04:49:26 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: इंग्लैंड के 50 रन पूरे

इंग्लैंड ने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है और उन्होंने 7 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन पूरे कर लिए हैं.

04:11:53 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरु

इस मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है. उनके लिए जैक क्रॉली और बेन डकेट मैदान पर उतर चुके हैं.

04:00:26 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: 224 रनों पर सिमटी भारत की पारी

भारतीय टीम पहली पारी में 224 रनों पर ऑलआउट हो गई है. टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक करूण नायर ने 57 रनों की पारी खेली.

03:57:31 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: भारत ने गंवाया 9वां झटका

भारत ने इस मुकाबले में 9वां विकेट मोहम्मद सिराज के रूप में गंवाया है. सिराज को जीरो के स्कोर पर गस एटकिंसन ने अपना शिकार बनाया है.

03:50:52 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: भारत को लगा 8वां झटका

भारत को इस मुकाबले में 8वां झटका लगा है. वॉशिंगटन सुंदर को गस एटकिंसन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. सुंदर 26 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.

03:46:22 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: भारत को लगा 7वां झटका

भारत को इस मुकाबले में 7वां झटका लगा है. जोश टंग ने करूण नायर को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. वे 57 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.

03:31:48 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: भारत की बल्लेबाजी शुरु

पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है. टीम इंडिया के लिए करूण नायर और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर उतर चुके हैं.

03:06:43 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: क्रिस वोक्स चोट की वजह से बाहर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स पांचवें टेस्ट मैच से अब बाहर हो गए हैं.

01:51:58 PM

ENG vs IND 5th Test Live Score Update Day 2: ओवल में बारिश की संभवाना

पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंदन के ओवल में बारिश होने की संभावना है. ऐसे में खेल में बाधा पड़ सकती है.