US-Israel-Iran War Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी शांति समझौते की समय सीमा पूरी नहीं होती है, तो अमेरिकी सेना के पास ईरान के सभी बड़े पुलों और पावर प्लांट को सिर्फ चार घंटे के अंदर पूरी तरह से तबाह करने की योजना है. इसके साथ ही ट्रंप ने कहा है, "मेरा मतलब है कि 12 बजे (आधी रात) तक पूरी तरह से तबाही, और यह चार घंटे के समय में हो जाएगा, अगर हम चाहें तो."
ट्रंप ने इससे पहले ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए मंगलवार को वाशिंगटन के समय के अनुसार रात 8 बजे की समय सीमा तय की थी. यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग दुनिया की लगभग 20% तेल आपूर्ति को ले जाता है. 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने इस जलडमरूमध्य को बंद रखा है. जैसे-जैसे ट्रंप की समय सीमा करीब आ रही है, मध्य पूर्व में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है.
11:32:57 AM
पश्चिमी इराक के अल-काइम में 13वीं ब्रिगेड के एक मुख्यालय को निशाना बनाते हुए 7 हवाई हमले किए गए.
11:29:21 AM
एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोई समझौता होने के वास्तविक संकेत दिखाई देते हैं, तो वे ईरान पर हमला टाल सकते हैं.
11:29:09 AM
सऊदी अरब और बहरीन को जोड़ने वाला पुल, किंग फहद कॉजवे, ईरान की ओर से हमलों की धमकियों के बाद बंद कर दिया गया है.
10:11:00 AM
10:09:30 AM
इजरायल की रक्षा सेनाओं ने बताया कि उसने तेहरान और पूरे ईरान में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं, जिनमें आतंकवादी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया.
10:09:21 AM
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ईरान से आया एक ड्रोन इराकी कुर्दिस्तान में एक घर से टकरा गया, जिससे उस घर में रहने वाले एक दंपति की मौत हो गई.
10:09:03 AM
ईरानी मीडिया ने बताया कि तेहरान के कुछ हिस्सों और पास के शहर करज में धमाकों की आवाजें सुनी गईं.
10:08:51 AM
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सऊदी की एयर डिफेंस सिस्टम देश के पूर्वी हिस्से की ओर दागी गईं सात बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया.