menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Special Session Live Updates: संविधान संशोधन बिल लोकसभा में गिरा, सरकार ने बाकी दो बिल लिए वापस

Parliament Special Session Live Updates: गुरुवार से संसद का एक स्पेशल सेशन शुरू हुआ है, जिसमें कई घंटों की बहस के बाद महिला आरक्षण बिल पास हो गया है. अब आज यानी शुक्रवार को भारतीय संसद में तीखी बहस होने की संभावना है, क्योंकि विपक्ष प्रस्तावित परिसीमन बिल और महिला आरक्षण को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना कर रहा है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Parliament Special Session Live Updates: संविधान संशोधन बिल लोकसभा में गिरा, सरकार ने बाकी दो बिल लिए वापस
Courtesy: Pinterest

Parliament Special Session Live Updates: गुरुवार से संसद का एक स्पेशल सेशन शुरू हुआ है, जिसमें कई घंटों की बहस के बाद महिला आरक्षण बिल पास हो गया है. अब आज यानी शुक्रवार को भारतीय संसद में तीखी बहस होने की संभावना है, क्योंकि विपक्ष प्रस्तावित परिसीमन बिल और महिला आरक्षण को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना कर रहा है.

एक तरफ विपक्ष संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का समर्थन कर रहा है. वहीं, दूसरा तरफ विपक्ष सरकार के इस आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने के तरीके का विरोध कर रहा है. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी राज्य की सीटें कम नहीं होंगी. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि लोकसभा की कुल सीटें बढ़कर 815 हो जाएंगी, जिनमें से 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस कोटे के भीतर ही SC और ST महिलाओं को भी आरक्षण मिलेगा. इस सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं.

07:48:04 PM

संविधान संशोधन बिल लोकसभा में गिरा

महिला आरक्षण बिल से संबंधित संविधान संशोधन बिल लोकसभा में गिरा गया है. इसके पक्ष में 298 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 230 वोट पड़े.  इस बिल के गिरने के साथ ही सरकार ने बाकी बचे दो बिल वापस ले लिये.

07:17:43 PM

'देश की महिलाएं देख रही हैं, उनके रास्ते का रोड़ा कौन है', बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मैं समझ रहा हूं कि ये समर्थन नहीं करेंगे तो महिला आरक्षण बिल गिर जाएगा, मगर देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनकी राह का रोड़ा कौन है.

06:43:29 PM

परिसीमन विधेयक, 2026 पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं गृह मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं

04:43:52 PM

'हम यह बिल पास नहीं होने देंगे', संसद में महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने शुक्रवार को महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर अपना पक्ष रक्षा. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने देंगे.

04:38:27 PM

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण: शांभवी चौधरी

कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला आरक्षण बिल को लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह बताने पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कड़ी आलोचना की है.

02:55:38 PM

सभी महिलाओं के संघर्ष, हिम्मत और ताकत का सम्मान है ये बिल- हेमा मालिनी

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और भावात्मक दिन है. नारी शक्ति वंदन बिल सिर्फ एक बिल नहीं है, बल्कि सभी महिलाओं के संघर्ष, हिम्मत और ताकत का सम्मान है."

02:29:40 PM

बिल तो 2023 में पास हो गया था- भूपेश बघेल

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, "ये बिल तो 2023 में पास हो गया था और यही भाजपा है जो इसे राज्यसभा में पारित करवा दिया। लेकिन लोकसभा में समर्थन नहीं किया था और कांग्रेस इसे पूरा समर्थन दिया और 2023 में सर्वसम्मति से पास हुआ था."

02:07:53 PM

कृपया करके सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें- पीएम मोदी

02:06:07 PM

उनके वादों पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सदन का जो माहौल लग रहा है, PDA के जो सांसद उधर बैठे हैं उनके मन का बहुमत हमारे साथ है. उनके(भाजपा) वादों पर क्या भरोसा करें? उन्होंने कई वादे किए. इसलिए उनके वादों पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता. भाजपा कुछ भी कर सकती है."

01:29:17 PM

2029 तक ये सही तरीके से ये लागू हो जाए- शांभवी चौधरी

LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा, "2029 तक ये सही तरीके से ये लागू हो जाए उसके लिए आज पास किया जा रहा है. अब 2029 में जनगणना की कोई बाधा नहीं रहे और वो सही तरीके से पारित हो जाए और देश में लागू हो जाए इसमें कोई गलत बात नहीं है."

01:06:44 PM

राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

12:49:57 PM

INDIA गठबंधन परिसीमन के खिलाफ करेगा मतदान

12:43:49 PM

कांटेदार तार में लपेटकर दिया तोहफा- शशि थरूर

लोकसभा में कांग्रेस MP शशि थरूर ने कहा, "... प्रधानमंत्री कहते हैं कि सरकार ने नारी शक्ति को न्याय का तोहफा दिया है। लेकिन उन्होंने इसे कांटेदार तार में लपेट दिया है."

12:33:32 PM

ये ऐतिहासिक बिल पास होने जा रहा है- जगदंबिका पाल

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाएं आज नीति निर्धारण या शासन में क्यों नहीं हो सकती? ये ऐतिहासिक बिल पास होने जा रहा है."

12:31:41 PM

हम संशोधन के पक्ष में नहीं हैं- डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, "संविधान में जो संशोधन चाह रहे हैं उसके पक्ष में हम नहीं है क्योंकि कही न कही परिसीमन का सहारा लेकर ये लोग पूरी प्रक्रिया है उसको अपने सशक्तिकरण के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं."

12:30:09 PM

भाजपा को समझना मुश्किल है- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा,"भाजपा को समझना मुश्किल है भाजपा के फैसलों को समझना मुश्किल है. जब लोगों से कहा गया कि उनका SIR होगा तो SIR के बहाने NRC कर रहे थे अगर भविष्य में NRC होगी तो ये कौन से नए कागज मांगेंगे."

12:29:12 PM

महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई- कंगना रनौत

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महिला आरक्षण बिल पर कहा,"महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई. इस बिल को लेकर महिलाओं में एक उत्साह जगा है पीएम मोदी ने असंभव को संभव बना दिया है 30 साल से अटके हुए बिल को पारित किया है..."

11:46:28 AM

JDU सांसद  संजय कुमार झा ने परिसीमन पर क्या कहा?

JDU सांसद  संजय कुमार झा ने कहा, "पीएम मोदी ने अपने भाषण में साफ कहा है कि परिसीमन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. जैसे कांग्रेस के समय में था वैसे ही अभी किया जा रहा है और 2023 में आप ने इसको पास कर दिए था तो विरोध किस बात का है.."

11:29:57 AM

पीएम मोदी ने राज्यसभा के उपसभापति को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं हरिवंश जी को बधाई देता हूं. राज्य सभा उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना अपने आप में इस सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास है."

11:27:36 AM

आज शाम 4 बजे लोकसभा में तीनों महत्वपूर्ण विधेयकों पर होगा मतदान 

11:22:38 AM

राज्यसभा में वक्तव्य दे रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

11:02:26 AM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

11:01:40 AM

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

10:53:58 AM

आज लोकसभा और राज्यसभा में क्या होगा?

10:36:03 AM

इतिहास मिटाने की कोशिश कर रहे हैं लोग: SP सांसद

10:35:21 AM

पीएम मोदी ने की भारत की 'नारी शक्ति' की सराहना

10:34:26 AM

सरकार परिसीमन को 'बुलडोज' करना चाहती है: गौरव गोगोई

परिसीमन और महिला आरक्षण पर बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन को बुलडोज करना चाहती है. उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर और असम में परिसीमन के जरिए उन्होंने जो किया, वही वे महिला आरक्षण के नाम पर पूरे देश में करना चाहते हैं."

10:33:12 AM

ये विशेष सत्र क्यों?- महुआ माजी

JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "जब ये जनगणना के बाद ही होना था तो ये विशेष सत्र क्यों? ये तो पहले से तय है कि महिला आरक्षण बिल आएगा. पूरे विपक्ष ने 2023 में सरकार का साथ दिया था. हम सब चाहते हैं कि महिला आरक्षण हो."

10:31:48 AM

आरक्षण के लिए परिसीमन की जरूरत नहीं- संजय राउत

शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "आरक्षण के लिए परिसीमन की जरूरत नहीं है सबने कहा कि 2023 से महिला आरक्षण बिल मंजूर हो चुका है. अब इसे लागू करिए और धमकियां देने की जरूरत नहीं है..."

10:30:52 AM

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने बड़े भाई की तरह अपील की- शशांक मणि

भाजपा नेता शशांक मणि ने कहा, "कल सदन में 131वां संविधान संशोधन बिल पेश किया गया. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने बड़े भाई की तरह अपील की. महिलाओं के लिए ये विधेयक लाया जा रहा है. इससे पूरे देश का भला होगा. "

10:29:21 AM

इतिहास तो पहले ही बन चुका था- राम गोपाल यादव 

सपा नेता राम गोपाल यादव ने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा, "क्या इतिहास बनने जा रहा है इतिहास तो पहले ही बन चुका था ये कानून पास हो चुका है वो भी सहमति से तब क्या ये इतिहास नहीं बना?"

10:28:23 AM

पीएम मोदी को सफर करना पड़ेगा- प्रमोद तिवारी 

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, "पीएम मोदी को सफर करना पड़ेगा क्योंकि वह महिलाओं को धोखा दे रहे हैं 2023 में ये बिल पारित हो चुका है 33% आरक्षण बिल पारित हो चुका है..."

10:27:11 AM

कांग्रेस ने लंबे समय तक कोई पहल नहीं की- राजीव रंजन

JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "कांग्रेस की सरकारों ने लंबे समय तक इस पर कोई पहल नहीं की. आज देश के सामने ये अवसर है. लंबे समय से महिलाएं इस अवसर की प्रतीक्षा करती रही हैं."

09:32:13 AM

"प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो करते हैं- राम कृपाल यादव

महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के मुद्दे पर बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं, हमारे एजेंडा का एक ज़रूरी वादा है कि जब हम सत्ता में आएंगे तो महिलाओं को आरक्षण देंगे... "

09:30:37 AM

हम लोग महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हैं- एस.टी. हसन 

समाजवादी पार्टी नेता एस.टी. हसन ने महिला आरक्षण बिल पर कहा,"हम लोग महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हैं और इस हद तक समर्थन में है कि उनकी आबादी 50% है तो उनका आरक्षण 33% से बढ़कर 50% तक होना चाहिए."

09:28:33 AM

महिलाओं के हित में ये सत्र बुलाया गया है- गुलाब देवी

राज्य सरकार में मंत्री गुलाब देवी ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, "महिलाओं के हित में ये सत्र बुलाया गया है. महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात इसमें हो रही है."

09:22:03 AM

प्रियंका गांधी को लोकतंत्र की चिंता

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर संविधान संशोधन बिल पास हो जाता है, तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा. उन्होंने PM मोदी पर परिसीमन के जरिए OBC समुदायों के अधिकार छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

09:21:54 AM

PM मोदी का लोकसभा को आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को आश्वासन दिया कि परिसीमन के दौरान किसी भी राज्य के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध करता है, तो उसे इसकी भारी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी.

09:21:46 AM

दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटों की बढ़ेगी संख्या

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि परिसीमन के बाद दक्षिणी राज्यों के लिए लोकसभा सीटों की संख्या 129 से बढ़कर 195 हो जाएगी. उन्होंने विपक्ष पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया.

09:21:35 AM

लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़कर होगी 815

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि परिसीमन के बाद लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़कर 815 सीटें हो जाएगी. इनमें से 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. किसी भी राज्य की कोई सीट कम नहीं होगी.

09:19:17 AM

आज लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन बिलों पर बहस के दौरान बोलेंगे.

09:18:53 AM

घंटों तक बहस के बाद लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023

संसद में घंटों तक चले बहस के बाद आधी रात में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 लागू कर दिया गया है. कानून मंत्रालय की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

09:17:18 AM

कानून मंत्री आज दो अहम बिल करेंगे पेश 

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज लोकसभा में दो महत्वपूर्ण बिल पेश करेंगे संविधान (131वां संशोधन) बिल, 2026 और परिसीमन बिल, 2026.

09:17:07 AM

सरकार का विपक्ष को आश्वासन

सरकार ने आश्वासन दिया है कि परिसीमन के बाद दक्षिणी राज्यों की लोकसभा में ताकत कम नहीं होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पांच दक्षिणी राज्यों के लिए सीटों की संख्या 129 से बढ़कर 195 हो जाएगी.

09:16:57 AM

परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर संसद में हंगामेदार सत्र की तैयारी

शुक्रवार को संसद का एक और हंगामेदार सत्र होने की उम्मीद है. विपक्ष, परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की कड़ी आलोचना करेगा.