Parliament Monsoon Session: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा जारी
Parliament Monsoon Session: स्थगन के बाद आज संसद का मानसून सत्र फिर से शुरू हो गया. आज ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस चल रही है.
Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में आज से पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर तीखी बहस शुरू हो गई है. सत्र के पहले हफ्ते में विपक्ष के हंगामे के चलते कई बार स्थगन देखा गया. भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज बहस हो रही है. 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गई. सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर इन मुद्दों पर बोलेंगे. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हस्तक्षेप कर सकते हैं.
दोनों सदनों में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के अलावा कई अन्य नेताओं के साथ सरकार के खिलाफ आरोप का नेतृत्व कर सकते हैं.
09:57:56 PM
व्यापार बंद, हवाई क्षेत्र बंद., जलक्षेत्र बंद तो आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच कैसे खेलेंगे: असदुद्दीन ओवैसी
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "आपने पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद कर दिया है, अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, उनके जहाजों को हमारे जलक्षेत्र में आने से रोक दिया है, तो फिर आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच कैसे खेलेंगे?
09:52:58 PM
मैं सशस्त्र बलों को बधाई देता हूं. उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया है: ओवैसी
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं अपने सशस्त्र बलों को बधाई देता हूं. उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया है. मेरे लिए, बहावलपुर में आतंकी शिविरों को नष्ट करना सबसे बड़ी उपलब्धि थी... पाकिस्तानी सेना, ISI और उनके डीप स्टेट भारत को कमज़ोर करना चाहते हैं..."
09:38:31 PM
कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने लोकसभा में सरकार पर उठाए सवाल
कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने लोकसभा में कहा, "यह सरकार सैनिकों को युद्ध में भेजती है, लेकिन हमला करने से पहले दुश्मन को चेतावनी देती है. क्या यह हमारे सैनिकों की जान जोखिम में डालना नहीं है?"
09:02:45 PM
'पाकिस्तान हमारी सेना के सामने 48 घंटे भी नहीं टिक सका'- अनुराग ठाकुर
लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य प्रतिक्रिया के सामने पाकिस्तान का पुराना नारा "भारत को हज़ार घाव देकर लहूलुहान कर दो" नाकाम हो गया है. पाकिस्तान हमारी सेना के सामने 48 घंटे भी नहीं टिक सका.
08:17:57 PM
'भारत पाकिस्तान को डोजियर नहीं डोज देगा', लोकसभा में बोले अनुराग ठाकुर
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा कि आतंकी हमलों पर भारत पाकिस्तान को डोजियर नहीं डोज देगा.
08:04:17 PM
ये नया भारत है, आतंकी हमले के दुश्मनों की चिता जलाता है-शांभवी चौधरी
ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए, लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि ये नया भारत है जो आतंकी हमले के बाद भारत मोमबत्तियां नहीं जलाता, दुश्मनों की चिता जलाता है.
07:45:57 PM
प्रणीति सुशीलकुमार शिंदे ने कहा, अमेरिका के दबाव में हुआ सीजफायर
प्रणीति सुशीलकुमार शिंदे ने कहा कि अमेरिका के दबाव में सीजफायर हुआ है. पाकिस्तान को कार्रवाई से पहले आगाह किया गया. पीएम मोदी देश को इस मुद्दे पर जवाब दें.
07:06:20 PM
ट्रंप के दावे को विदेश मंत्री ने किया खारिज
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के बाद दोनों देशों के बीच मध्यस्थता के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल से 17 जून तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई.
06:48:01 PM
देश के विदेश मंत्री पर आपको भरोसा नहीं-शाह
देश के विदेश मंत्री के लोकसभा में संबोधन के दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपको देश के विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं है.
06:45:50 PM
पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद को दुनिया के सामने रखा-एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कूटनीतिक दृष्टिकोण से, विदेश नीति के दृष्टिकोण से, हमारा काम पहलगाम हमले की ग्लोबल समझ को आकार देना था. हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद के लंबे समय से इस्तेमाल को उजागर किया.
06:26:55 PM
अमेरिका के एक ट्वीट के ज़रिए युद्धविराम की घोषणा, देश की भावनाओं का अपमान: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में कहा, "अमेरिका के एक ट्वीट के ज़रिए युद्धविराम की घोषणा करके देश की भावनाओं का अपमान किया गया."
06:04:51 PM
विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की नाकामियों की ओर ध्यान नहीं दिलाया: भाजपा सांसद बैजयंत पांडा
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने कहा, 'पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई की कोशिश नाकाम रही. मुझे यह देखकर दुख हुआ कि विपक्षी सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की नाकामियों की ओर ध्यान नहीं दिलाया.'
05:23:14 PM
पहलगाम हमले के दिन पर्यटक स्थल पर क्यों नहीं थे सुरक्षा बल- शिवसेना(UBT) सांसद
शिवसेना(UBT) सांसद ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर से पहले पहलगाम हमले को लेकर कहा कि हमले के दिन लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर कोई सुरक्षा बल क्यों नहीं था? किसने आदेश दिया कि वहां सशस्त्र बल तैनात न हों? यहीं से जाँच शुरू होनी चाहिए.
04:54:01 PM
क्या आपके मन में हमारे सैनिकों की कोई कद्र नहीं-राजीव रंजन सिंह
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि मैंने गौरव गोगोई का भाषण सुना. मुझे लगा था कि वे पढ़े-लिखे होंगे और कुछ ठोस बात कहेंगे, लेकिन उन्होंने एक भी उपयोगी शब्द नहीं कहा। उन्होंने एक बार भी हमारे सशस्त्र बलों की तारीफ़ नहीं की. क्या आपके मन में हमारे सैनिकों की कोई कद्र नहीं है? यह यूपीए का ही दौर था जब आतंकवाद ने जन्म लिया और देश में जगह बनाई.
03:27:17 PM
'पहलगाम हमले पर LG के पीछे नहीं छुप सकते', गोगोई का अमित शाह पर साधा निशाना
कांग्रेस के सासंद गौरव गोगोई ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि पहलगाम हमले पर वह LG के पीछे नहीं छुप सकते. उन्हें आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.
03:14:40 PM
'PoK अब नहीं लेगें तो कब लेगें'- गौरव गोगोई
राजनाथ सिंह के संबोधन पर कांग्रेस के सासंद गौरव गोगई ने कहा कि हमने Pok लेने की कोशिश क्यों नहीं की. हम अभी नहीं लेगें तो कब लेंगे.
03:04:11 PM
आपने ये नहीं बताया दहशतगर्द कैसे आए-गौरव गोगोई
कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने राजनाथ सिंह के संबोधन पर बात करते हुए कहा कि आपने ये नहीं बताया कि पहलगाम में आतंकी कैसे पहुंचे.
03:01:42 PM
अगर कोई शेर मेंढक को मारता है, तो यह बहुत अच्छा संदेश नहीं देता-राजनाथ सिंह
लोकसभा में बोलेते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि युद्ध उन लोगों के खिलाफ किया जाना चाहिए जो हमारे समान स्तर पर हैं. अगर कोई शेर मेंढक को मारता है, तो यह बहुत अच्छा संदेश नहीं देता है। हमारे सशस्त्र बल शेर हैं.
02:43:06 PM
विपक्ष नहीं पूछता कि हमने दुश्मन के कितने विमान मार गिराए गए: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह लोकसभा में कहा कि विपक्ष पूछ रहा है कि हमारे कितने विमान मार गिराए गए, कभी नहीं पूछा कि दुश्मन के कितने विमान मार गिराए.
02:37:29 PM
टेरिज्म और टॉक साथ नहीं चलेंगे-राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं चलेंगे. ये पीएम मोदी की सरकार का स्टैंड हैं.
02:26:10 PM
ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है-राजनाथ सिंह
ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि ये खत्म नहीं हुआ है.
02:19:14 PM
ऑपरेशन किसी दबाव में नहीं रोका गया-राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन किसी दबाव में नहीं रोका गया. हमने जो हासिल करना था कर लिया.
02:17:19 PM
पाकिस्तान के हमले में बड़ा नुकसान नहीं हुआ-राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के हमले में हमें बड़ा नुकसान नहीं हुआ. पहलगाम हमले के तुरंत बाद, हमारे सशस्त्र बलों ने कार्रवाई की और नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक निशाना साधा, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक और संचालक मारे गए.
02:11:58 PM
आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारा-राजनाथ सिंह
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने उन्हें घर पर घुसकर मारा है. पहलगाम हमले के बाद भारत के सैन्य ऑपरेशन की जानकारी देते हुए उन्होंने ये बात कही.
02:08:35 PM
Parliament Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही शुरू
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू कर दी है.
01:19:42 PM
विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया.
01:05:11 PM
लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित हो गई है. राज्यसभा पहले से ही दो बजे तक स्थगित है.
12:15:11 PM
लोकसभा की कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित, ऑपरेशन सिंदूर पर नहीं शुरू हो सकी चर्चा. राज्यसभा की कार्रवाही भी 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
12:05:49 PM
लोकसभा की कार्यवाही शुरू
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करेंगे.
11:43:13 AM
हम आज हर किसी को सुनने के लिए उत्सुक हैं- कंगना रनौत
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा-
11:37:42 AM
कई बार जब राजनीतिक अप्रासंगिकता हावी होती है- राजीव प्रताप रूडी
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा-
11:36:51 AM
पी चिदंबरम ने पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का काम किया था- प्रह्लाद जोशी
11:36:01 AM
निसंदेह विपक्ष को अपनी रचनात्मकता का परिचय देना चाहिए- राजीव रंजन प्रसाद
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद में चर्चा होने पर कहा-
11:24:07 AM
ये लोग ऐसे बयान इसलिए देंगे क्योंकि यह उनकी प्रासंगिकता का सवाल- अपराजिता सारंगी
11:19:56 AM
लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित
11:16:26 AM
लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी सांसदों की नारेबाजी
लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के साथ शुरू हुई...
11:10:37 AM
पी चिदंबरम क्या कह रहे हैं ये वही जानें- संजय सिंह
11:09:56 AM
जब लोग राजनीतिक रूप से हतोत्साहित होते हैं, तो वे सवाल पूछते हैं- गुलाम अली खटाना
भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने पी चिदंबरम के बयान पर कहा-
11:13:30 AM
Lok Sabha LIVE: संसद में 'सिंदूर' पर संग्राम
Lok Sabha LIVE: संसद में 'सिंदूर' पर संग्राम... यहां करें क्लिक
11:02:18 AM
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.
11:01:28 AM
विपक्ष को चर्चा से नहीं भागना चाहिए- विजय शर्मा
11:00:53 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे; लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की विशेष चर्चा होगी
10:35:52 AM
'भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 70 वर्षों के...' - प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना(UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा-
10:33:42 AM
संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन
10:34:56 AM
उन्होंने यह बात रखी है तो निश्यच ही वह आपको और जानकारी दे पाएंगे- गौरव गोगोई
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा-
10:32:16 AM
ऑपरेशन सिंदूर में फौज के साहस- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा-
10:31:33 AM
हम ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार हैं- समिक भट्टाचार्य
10:31:01 AM
देर आए दुरुस्त आए- प्रमोद तिवारी
09:10:36 AM
हम तो कब से मांग कर रहे हैं कि सरकार स्थिति स्पष्ट करे- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
08:47:28 AM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा को करेंगे संबोधित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर करीब 12 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे.
08:46:20 AM
हमने पाकिस्तान को कैसे तबाह किया, ये सारे मुद्दे सामने आने चाहिए- दिलीप घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष ने संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा-
08:44:41 AM
हम ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं- भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल
भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल ने संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा-
08:42:55 AM
'शुरू से पूरे विपक्ष का मानना है कि ...' - कांग्रेस नेता तनुज पुनिया
कांग्रेस नेता तनुज पुनिया ने संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर कहा-
08:41:48 AM
25 तारीख तक विपक्ष ने सदन को नहीं चलने दिया- योगेंद्र चंदोलिया
08:39:25 AM
लोकसभा में आज 'ऑपरेशन सिंदूर' पर होगी 16 घंटे की 'महाबहस'
सरकार का इरादा इस चर्चा के माध्यम से न केवल ऑपरेशन की सफलता को रेखांकित करने का है, बल्कि विपक्ष के सवालों का भी करारा जवाब देने का है. सूत्रों के अनुसार, सरकार इस बहस में आतंकवाद के खिलाफ अपनी 'जीरो टॉलरेंस' नीति को और स्पष्ट करेगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक