menu-icon
India Daily

LIVE Kerala CM Oath Ceremony: वीडी सतीशन बने केरलम् के नए मुख्यमंत्री, राहुल गांधी ने दी बधाई

Kerala CM Oath Ceremony Live Updates:10 साल के बाद कांग्रेस फिर से केरल में वापसी की है. काफी असमंजस के बाद आखिरकार कुछ ही समय पहले कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया था. आज वीडी सतीशन ने केरलम् के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. 

Shilpa Shrivastava
Kerala CM Oath Ceremony: वीडी सतीशन बने केरलम् के नए मुख्यमंत्री, राहुल गांधी ने दी बधाई
Courtesy: AI

Kerala CM Oath Ceremony Live Updates: 10 साल के बाद कांग्रेस फिर से केरल में वापसी की है. काफी असमंजस के बाद आखिरकार कुछ ही समय पहले कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया था. आज वीडी सतीशन ने केरलम् के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. बता दें कि यूडीएफ ने 140 सदस्यों वाली विधानसभा में 102 सीटें जीतकर जीत हासिल की थी. बता दें कि इस समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत कई लोगों के शामिल हुए.

10:58:01 AM

शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सीपी जॉन और एपी अनिल कुमार ने भी ली शपथ

10:34:24 AM

केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दी बधाई

केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन को बधाई दी.

10:33:16 AM

वीडी सतीशन को सीएम बनने पर दी राहुल गांधी ने बधाई

10:22:37 AM

कांग्रेस नेता वीडी सतीसन बनें केरलम् के नए सीएम

कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ 

10:12:22 AM

भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, CPI नेता बिनॉय विश्वम भी हुए शामिल

10:08:55 AM

शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता शामिल

09:57:50 AM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहुंचे तिरुवनंतपुरम 

09:57:09 AM

तिरुवनंतपुरम पहुंचे कांग्रेस नेता

09:30:06 AM

केरलम में अपनी जीत का जश्न मना रहे- . सुरेश 

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा, "आज हम केरलम में अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं। वी.डी. सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार सुबह 10 बजे शपथ ले रही है."

09:29:23 AM

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

09:28:41 AM

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मनोनीत तिरुवनंतपुरम पहुंचे

09:27:57 AM

वी.डी. सतीशन एयरपोर्ट पहुंचे

मुख्यमंत्री-पद-नामित वी.डी. सतीशन उन गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे, जो आज उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं.

08:22:41 AM

मुस्लिम लीग के 5 मंत्री

कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने भी वीडी सतीसन की अध्यक्षता वाले नए केरल मंत्रिमंडल के लिए अपने पांच मंत्रियों की सूची की घोषणा की है, जिसमें पी के कुन्हालीकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, के एम शाजी, पी के बशीर और वी ई अब्दुल गफूर शामिल हैं.

08:21:30 AM

विजय को किया गया VD सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए इनवाइट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को  VD सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए इनवाइट किया गया है. हालांकि, इनके आने की कोई पुष्टि नहीं की गई है.

08:19:46 AM

तिरुवनचूर राधाकृष्णन स्पीकर चुने गए

UDF ने कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा का स्पीकर नियुक्त करने का फैसला किया है.

08:19:11 AM

सांसद राहुल गांधी केरल के लिए रवाना

08:18:01 AM

कांग्रेस ने किया ट्विट

07:27:51 AM

केरल के ये मंत्री लेंगे शपथ

वीडी सतीसन, रमेश चेन्निथला, पीके कुन्हालीकुट्टी, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सीपी जॉन, एपी अनिल कुमार, एन समसुधीन, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्ण, एम लिजू, केएम शाजी, पीके बशीर, वीई अब्दुल गफूर, टी सिद्दीकी, केए तुलसी, ओजे जनीश

07:27:39 AM

सुबह 10 बजे शपथ लेंगे VD सतीशन

केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर VD सतीशन का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम में होगा. इस समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे.