menu-icon
India Daily

LIVE Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: तमिलनाडु को आज मिल जाएगा नया CM, सुबह 10 बजे विजय थलपति लेंगे शपथ

अभिनेता से राजनेता बने विजय थलपति अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. टीवीके के स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद आज वो चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: तमिलनाडु को आज मिल जाएगा नया CM, सुबह 10 बजे विजय थलपति लेंगे शपथ
Courtesy: Grok

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार विजय थलपति आज 10 मई को सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण करेंगे. पहले उनका शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3:45 बजे रखा गया था, लेकिन ज्योतिषी की सलाह पर समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया है. इस ऐतिहासिक समारोह को देखने के लिए हजारों समर्थक स्टेडियम में जुट रहे हैं.

9 मई को विजय ने राज भवन में तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात की और टीवीके के नेता के रूप में चुनाव जीत की जानकारी देते हुए औपचारिक पत्र सौंपा. इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त कर सरकार बनाने का निमंत्रण दिया. विजय को 13 मई 2026 तक या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना होगा.

विजय के पिता और निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने खुशी जताते हुए कहा, 'मैं बहुत खुश हूं. जो कुछ भी कर रहा हूं, सिर्फ अपने बेटे के लिए कर रहा हूं. आखिरकार विजय के जरिए तमिल लोगों को सफलता मिली है.' पल-पल की जानकारी के लिए theindiadaily.com के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
 

07:59:24 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण समारोह का चेन्नई में लाइव स्ट्रीमिंग

तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने घोषणा की है कि विजय और नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह का लाइव स्ट्रीमिंग होगा. आज 10 मई को सुबह 10 बजे जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के नेतृत्व में शपथ ग्रहण आयोजित किया जाएगा. पार्टी ने बताया कि समारोह को जनता के देखने के लिए चेन्नई के 20 प्रमुख स्थानों, जिनमें मरीना बीच, अन्ना नगर टावर पार्क, चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन, कोयम्बेडु सीएमबीटी और बेसंत नगर बीच शामिल हैं, पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा.

07:30:33 AM

Tamil Nadu CM oath ceremony LIVE: केए सेंगोट्टैयन पहुंचे विजय के घर

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण से पहले TVK नेता और नवनिर्वाचित विधायक केए सेंगोट्टैयन थलपति विजय के घर पहुंच गए हैं.