Budget 2026

Diet For Piles : बवासीर में भूलकर भी न खाएं ये फूड्स, बदतर हो जाएगी स्थिति 

Diet For Piles : आज के समय में बवासीर एक गंभीर समस्या बन चुकी है. बवासीर के रोगियों को कुछ फूड्स के सेवन से बचना चाहिए. इन चीजों का सेवन करने से स्थिति काफी खराब हो जाती है. 

freepik
Mohit Tiwari

Diet For Piles : बवासीर की समस्या काफी खतरनाक होती है. यह खूनी और बादी दो प्रकार की होती है. इसके साथ ही कुछ को बाहरी तो कुछ को आंतरिक बवासीर की समस्या हो जाती है. इस बीमारी के मरीजों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है. इसमें रोगी को असहनीय दर्द और जलन का अनुभव होता है. इसके साथ ही इंसान को बैठने और लेटने में भी तकलीफ का सामना करना पड़ता है. 

कब्ज है प्रमुख वजह

पाइल्स या बवासीर होने की मुख्य वजह कब्ज होती है. कब्ज की समस्या के चलते मस्से बाहर निकल आते हैं और यही स्थिति बवासीर कहलाती है. अगर इनमें घाव हो जाता है तो यह स्थिति फिशर बन जाती है और भी ज्यादा दर्द का कारण बनती है. वहीं, स्थिति और खराब होने पर भगंदर की समस्या का सामना भी रोगी को करना पड़ता है. इस कारण इस रोग में कुछ फूड्स का सेवन करने की मनाही होती है. इन फूड्स का सेवन करने से स्थिति और भी बदतर हो जाती है. 

मिर्च और मसाले वाला खाना

बवासीर के रोगियों को मिर्च से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. खासकर लाल मिर्च का सेवन तो इस रोग के रोगियों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. मिर्च खाने से दर्द और जलन में बढ़ोतरी हो जाती है. 

बाहर के खाने से करें परहेज

बवासीर के रोगियों को बाहर के खाने और फास्ट फूड आदि से परहेज करना चाहिए. इसके साथ ही कोशिश करें कि आप घर बना ही खाना खाएं. बाहर का खाना कब्ज और पाइल्स की समस्या को बढ़ा सकता है. 

राजमा, मसूर और बीन्स 

पाइल्स की समस्या से परेशान लोगों को राजमा, मसूर और बीन्स का भी सेवन नहीं करना चाहिए.  इनको खाने से समस्या और भी अधिक बढ़ जाती है. 

सुपारी, गुटखा और पान मसाला 

इन चीजों का सेवन करने सेहत को नुकसान ही होता है. इसका सेवन बवासीर के रोगियों की तकलीफ को बढ़ा सकता है.

मांस-मछली और अंडा

जिन लोगों को पाइल्स की समस्या है. उन लोगों को भूलकर भी मांस, मछली और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए. इन चीजों में गर्मी होती है. इस कारण इनका सेवन आपको नहीं करना चाहिए. 

फाइबर से भरपूर चीजों का करें सेवन

बवासीर से पीड़ित लोगों को पोहा, दलिया, ओट्स, फल, कच्चा सलाद और सब्जी आदि का सेवन करना चाहिए. इसके साथ ही फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने से कब्ज नहीं रहता है. इस कारण आपको फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए.