menu-icon
India Daily

आपको भी लगता है दुनिया में आप हैं सबसे सुंदर? पहले करा लीजिए इलाज, आपको लग चुकी है ये बीमारी

Narcissistic Personality Disorder: अगर आपको भी लगता है कि आप दुनिया में सबसे अच्छे या सुंदर हैं तो आपको नार्सिसिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर (NPD) है। चलिए जानते हैं इसके बारे में। 

India Daily Live
आपको भी लगता है दुनिया में आप हैं सबसे सुंदर? पहले करा लीजिए इलाज, आपको लग चुकी है ये बीमारी
Courtesy: Canva

Narcissistic Personality Disorder: अगर आपको ऐसा लगता है कि आप दुनिया में सबसे ज्यादा सुंदर हैं तो आप बीमार हैं. जी हां, इसे कहा जाता है नार्सिसिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर (NPD). यह एक ऐसा पर्सनालिटी डिसऑर्डर है जिसमें लोग खुद के बारे में बहुत ज्यादा सोचते हैं. उन्हें दूसरों से अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है और वो चाहते हैं कि लोग उनकी तरफ ध्यान दें. जिन लोगों को NPD होता है वो काफी दुखी और निराश रहते हैं. सिर्फ यही नहीं वो दूसरों को घमंडी और अभिमानी समझ सकते हैं और उनके आस-पास रहना पसंद नहीं करते.

किन लोगों में ज्यादा होती है ये बीमारी:

NPD लगभग 6.2% तक लोगों में पाई जाती है. महिलाओं की तुलना में पुरुषों में थोड़ा ज्यादा NPD पाया जाता है. इससे पीड़ित लोग बातचीत के जरिए अपने लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं. सबसे पहले जानते हैं कि इस बीमारी के लक्षण. 

नार्सिसिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर के लक्षण: 

नार्सिसिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर का इलाज:

टॉक थेरेपी: 

  • यह एक ऐसी थेरेपी है जो दूसरों के साथ बेहतर संबंध बनाने का तरीका सीखने में मदद कर सकती है जिससे आपके रिश्ते बेहतर होते हैं. 

  • इसके अलावा टॉक थेरेपी यह भी सिखाती है कि अपने कलीग्स और दोस्तों की मदद करें और पर्सनल रिलेशन को बेहतर करें. 

  • अपनी क्षमता को पहचानें और आलोचनाओं को सहन करना सीखें. 

  • अपनी भावनाओं को समझें और मैनेज करें. 

  • अपने लिए कुछ अच्छे लक्ष्य बनाएं.

लाइफस्टाइल में बदलाव: 

  • ऐसे माहौल या चीजों से बचें जो आपके स्वभाव को गलत तरह से ट्रिगर कर सकते हैं. 

  • ऐसे आदतों को अपनाएं जो हेल्दी भी हों और आपके लिए अच्छी भी हों. 

  • स्ट्रेज और चिंता को कम करने में मदद करने के लिए योगा और मेडिटेशन करें.