T20 World Cup 2026

Green Peas Benefits: इन बीमारियों को दूर रखती है हरी मटर

Green Peas Benefits: हरी मटर का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है. 

pexels
Mohit Tiwari

Green Peas Benefits: सर्दियों के मौसम में भारी मात्रा में फ्रेश हरी मटर आने लगती है. वैसे तो कोल्डस्टोरेज की ग्रीन वैली मटर पूरे साल आपको मिल जाएगी, लेकिन ताजी हरी मटर सिर्फ सर्दियों में ही मिलती है. इस कारण सर्दियों में हरी मटर का सेवन काफी फायदेमंद होता है.

मटर से कई प्रकार की रेसिपी बनाई जाती हैं. इस मटर में आयरन, जिंक, मैग्नीज और कॉपर सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस कारण इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार साबित होते हैं. इसके साथ ही हरी मटर में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में हेल्प करता है. आइए जानते हैं कि हरी मटर को खाने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं. 

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अगर आप सर्दियों में हरी मटर का सेवन करते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है. इसके साथ ही यह आपको संक्रमण से बचाने में हेल्प करती हैं. 

अर्थराइटिस की समस्या का मिलता है समाधान

आप अर्थराइटिस की समस्या से दूर रहना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में मटर को शामिल कर लेना चाहिए. मटर में सेलेनियम नामक एक खास तत्व पाया जाता है, जो अर्थराइटिस की समस्या को कम करता है. 

बैड कोलेस्ट्रॉल करे दूर

मटर का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है. इस कारण मटर का सेवन सर्दियों में काफी फायदेमंद होता है. 

पाचन होता है बेहतर

मटर में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. इस कारण मटर का सेवन पाचन को बेहतर बनाता है. मटर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से भी निजात मिलता है. 

वजन घटाने में मिलती है मदद

ठंड के मौसम में वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है. ऐसे में आपको मटर का सेवन करना चाहिए. इसमें काफी कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है. इस कारण इसका सेवन करने से वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है. 

दिल के लिए है फायदेमंद

हार्ट के लिए मटर का सेवन काफी फायदेमंद होता है. मटर में कई प्रकार के खास तत्व पाए जाते हैं, जो दिल संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं. हार्ट के मरीजों को डाइट में मटर को शामिल करना चाहिए. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.