आपका मन मोह लेगा इन 9 गुजराती फूड्स का स्वाद
खमन ढोकला
यह गुजरात नहीं पूरे देश का फेमस फूड है. इसको पिसी हुई चने की दाल से बनाया जाता है.
सेव खमणी
यह सेव और अनार के दानों से बनाया जाने वाला व्यंजन है. इसका स्वाद आपको जरूर लेना चाहिए.
हांडवो
हांडवो गुजरात का एक फेमस फूड है. इसको आप नमकीन केक भी कहा जाता है. यह भी काफी स्वादिष्ट व्यंजन है.
खांडवी
इसको दिल्ली सहित कई अन्य प्रदेशों में भी पसंद किया जाता है. यह एक गुजराती फूड है, जो बेसन से तैयार किया जाता है.
आलू वड़ी (पत्रा)
यह गुजरात और महाराष्ट्र में खाया जाने वाला काफी फेमस व्यंजन है. इसे गुजरात में पत्रा और महाराष्ट्र में आलू वड़ी के नाम से जाना जाता है.
दाल ढोकली
दाल, मसाले और आटे से बना यह व्यंजन काफी स्वादिष्ट होता है. इसका स्वाद आपको काफी पसंद आएगा.
मेथी मुठिया
आपको गुजरात की मेथी मुठिया को जरूर ट्राई करना चाहिए. गुजरात में मेथी के दानों से बना यह स्नैक काफी फेमस है.
ढेबरा
बाजरे और मेथी से तैयार ढेबरा गुजरात का काफी फेमस फूड है. ये दिखने में पकौड़े जैसा होता है. इसको लोग चाय के साथ ज्यादा पसंद करते हैं.
थेपला
थेपला एक फ्लैटब्रेड है. इसे मेथी के पत्तों, गेहूं के आटे और जीर के साथ तैयार किया जाता है. इसे रोटी की तरह तैयार किया जाता है. इसको आप दही और आचार के साथ खा सकते हैं.