कभी नहीं आएगा हार्ट अटैक! तीन जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट ने खुद बताई अपनी डेली रुटीन डाइट
तीन हृदय रोग विशेषज्ञों ने खुद बताया है कि वे अपने दिल को सेहतमंद रखने के लिए क्या खाते हैं. उन्होंने बताया कि ये फूड्स कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं.
अक्सर हम सोचते हैं कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए महंगे इलाज या भागदौड़ भरी जिंदगी छोड़ने की जरूरत है, लेकिन असल राज हमारी रसोई में छिपा है. तीन जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञों (कार्डियोलॉजिस्ट) ने अपनी रोजाना की डाइट का राज खोला है. ये डॉक्टर खुद वही खाते हैं जो वे अपने मरीजों को सलाह देते हैं. आइए जानते हैं उनकी थाली का वह सीक्रेट, जिससे उनका दिल युवाओं वाला चलता है .
किशमिश और मेवों का जादू
न्यूयॉर्क के स्टोनी ब्रुक हार्ट इंस्टीट्यूट में निवारक कार्डियोलॉजी के निदेशक और एमडी डॉ. विलियम लॉसन अपना सारा दिन अस्पताल में भागदौड़ में बिताते हैं. उनका पसंदीदा नाश्ता है किशमिश और मेवे. वे बताते हैं कि यह कॉम्बिनेशन दिल के लिए वरदान है. अखरोट और किशमिश में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाते हैं. किशमिश में पोटैशियम और मेवों में मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. यह मिक्सर भूख पर भी लगाम लगाता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती.
ग्रीक योगर्ट और मौसमी फल
सैन फ्रांसिस्को के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में कार्डियोलॉजी विभाग में चिकित्सा के सहायक प्रोफेसर और एमडी क्रिस्टोफर ली लगभग रोज नाश्ते में ग्रीक योगर्ट खाते हैं. उन्होंने कहा कि इसमें Granola और स्ट्रॉबेरी या केला मिलाकर खाने से दिनभर एनर्जी मिलती है. ग्रीक योगर्ट प्रोटीन से भरपूर होता है और कार्बोहाइड्रेट कम होता है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों को तो साफ करते ही हैं, साथ ही हार्ट हेल्थ को भी बूस्ट करते हैं. वहीं फलों से मिलने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है.
मछली और प्लांट प्रोटीन
कैलिफोर्निया के सीडर्स-सिनाई स्थित स्मिट हार्ट इंस्टीट्यूट में स्पोर्ट्स कार्डियोलॉजी के निदेशक और एमडी डॉ. एली फ्रीडमैन शाकाहारी हैं लेकिन वह मछली खाते हैं. उनकी डाइट में प्लांट बेस्ड प्रोटीन की भरमार होती है. सुबह वे साबुत अनाज या दही लेते हैं और दिन में प्रोटीन बार और टूना फिश का आधा सैंडविच. वहीं उनके रात के खाने में मछली या प्लांट प्रोटीन के साथ चावल या पास्ता और ढेर सारी सब्जियां होती हैं. वे दिन का अंत पुदीने की चाय से करते हैं. हालांकि वीकेंड पर वह खुद को पिज्जा खाने की छूट जरूर देते हैं.