गर्मी में सिलेंडर फटने का बढ़ रहा खतरा! इन 5 बातों का रखें ध्यान


Shanu Sharma
06 May 2026

सावधान रहने की जरूरत

    देशभर में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी है. ऐसे में हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है.

सिलेंडर का दबाव

    तेज गर्मी में सिलेंडर का दबाव बढ़ जाता है, जिससे लीक, आग और यहां तक कि धमाके का खतरा कई गुना हो जाता है.

गर्म जगह से दूर

    अगर सिलेंडर सीधे सूरज की रोशनी, आग की लपटों या किसी गर्म स्रोत के पास हो तो स्थिति गंभीर हो सकती है. ऐसे में कुछ सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है.

सिलेंडर को सही जगह पर रखें

    सिलेंडर हमेशा सीधा खड़ा करके रखें. उसे खिड़कियों के पास जहां सीधी धूप पड़ती हो, ओवन या किसी गर्म उपकरण के बगल में न रखें. बालकनी में रखना ठीक है लेकिन छाया वाली हवादार जगह पर रखें.

लीक की नियमित जांच करें

    गर्मी रबर की होज और पाइप को जल्दी खराब कर देती है. हर हफ्ते कनेक्शन चेक करें. साबुन का पानी लगाकर देखें अगर बुलबुले बनें तो लीक है. घिसी-फटी होज तुरंत बदल दें.

गर्म चीजों से दूर रखें

    सिलेंडर को स्टोव, बिजली के पॉइंट या किसी भी खुली आग से कम से कम 5 फीट दूर रखें. पास में पेट्रोल, स्प्रे या अन्य ज्वलनशील चीजें न रखें. खाना बनाते समय पर्दे, प्लास्टिक या कागज को दूर रखें.

बंद जगह पर स्टोर न करें

    LPG हवा से भारी होती है. लीक होने पर यह नीचे जमीन पर फैल जाती है और बंद कमरे में धमाका हो सकता है. स्टोव को सिलेंडर से ऊंचे प्लेटफॉर्म पर रखें. सिलेंडर को गड्ढे या किसी बंद बॉक्स में कभी न रखें.

सिलेंडर का वाल्व जरूर बंद करें

    केवल स्टोव का नॉब बंद करने से पाइप में गैस रह जाती है. खाना पकाने के बाद सिलेंडर का मुख्य वाल्व बंद कर दें. सोने से पहले रेगुलेटर बंद करना आदत बना लें.

More Stories