भारत में 1 अप्रैल से बदलने जा रहा ट्रैवल रूल! यहां चेक करें अपडेट


Shanu Sharma
29 Mar 2026

फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

    नए नियम के मुताबिक अब फ्लाइट में कागज के फॉर्म भरने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऑनलाइन भर सकते हैं और QR कोड लेकर इमिग्रेशन पर तुरंत निकला जा सकता है.

e-Arrival Card क्या है?

    e-Arrival Card भारत आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए एक डिजिटल चेक-इन सिस्टम है.

72 घंटे पहले

    यात्रा शुरू करने से पहले या भारत पहुंचने से 72 घंटे पहले इसे ऑनलाइन भरना होगा. सबमिट करने के बाद आपको एक QR कोड मिलेगा, इमिग्रेशन काउंटर पर बस इसे दिखाएं, स्कैन करवाएं और बिना देरी के आगे बढ़ जाएं.

कब से शुरू होगी नई सुविधा?

    यह नई सुविधा 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. जिससे यात्रा करने वालों को काफी आसानी होगी.

किसके लिए जरूरी?

    यह कार्ड सभी विदेशी यात्रियों को भरना होगा. इसमें पर्यटक, छात्र, बिजनेस यात्री और Overseas Citizens of India कार्ड धारक भी शामिल हैं.

पहले तैयार रखें ये जानकारी

    e-Arrival Card भरते समय आपको ये जानकारियां तैयार रखनी होंगी. जैसे की अपना पासपोर्ट नंबर,फ्लाइट नंबर, अपना फोन नंबर और ईमेल आईडी, भारत आने का उद्देश्य और आपके ठहरने का जगह.

e-Arrival Card कैसे भरें?

    यह प्रक्रिया बहुत आसान है. आप दो तरीकों से कार्ड भर सकते हैं. पहला Bureau of Immigration की वेबसाइट boi.gov.in पर जाकर इसे भरा जा सकता है. या फिर Su-Swagatam मोबाइल ऐप पर भी सुविधा उपलब्ध है.

सबमिट करने के बाद क्या करें?

    सबमिट करने के बाद QR कोड डाउनलोड कर लें या इसका स्क्रीनशॉट ले लें. प्रिंटेड कॉपी भी रख सकते हैं. इमिग्रेशन पर फोन पर QR कोड दिखाएं, स्कैन करवाएं, कुछ सवालों के जवाब दें और आप अंदर आ जाएंगे.

भारत में प्रवेश

    चिंता करने की जरूरत नहीं, अगर आप सही हैं तो आपको भारत में प्रवेश करने से नहीं रोका जाएगा और कोई जुर्माना भी नहीं लगेगा,

More Stories