Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को लगाएं ठंडाई का भोग, यहां देखें आसान रेसिपी
Thandai Recipe: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस साल यह 26 फरवरी को होगी. इस दिन शिवलिंग पर फल-फूल, बिल्वपत्र और ठंडाई अर्पित की जाती है. खासकर भांग की ठंडाई, जो शिव को प्रसन्न करने के लिए बनाई जाती है.
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो हर साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को होगी. यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष अवसर होता है. इस दिन शिवलिंग पर फल-फूल, बिल्वपत्र, जल और ठंडाई जैसी चीजें अर्पित की जाती हैं. खासतौर पर ठंडाई, जो शिव को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाई जाती है.
ठंडाई, जो खासतौर पर भांग के साथ बनाई जाती है, महाशिवरात्रि के दिन का एक महत्वपूर्ण प्रसाद है. अगर आप भी इस दिन भांग की ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी आसान विधि बताते है.
ठंडाई बनाने के लिए सामग्री
Also Read
- 1 लीटर दूध
- 15-20 बादाम
- 8-10 काजू
- 1 चम्मच सौंफ
- 10 काली मिर्च के दाने 5 हरी इलायची
- 2 चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां
- 1 कप भांग (हरी पत्तियां)
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 2 चम्मच चीनी
- आधा कप पानी
भांग की ठंडाई बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कप ताजे और हरे भांग की पत्तियां लें. इन्हें लगभग 7 मिनट तक उबालें.
- उबालने के बाद भांग की पत्तियों को छान लें और मिक्सी में अच्छे से पीस लें.
- अब एक पैन में दूध को उबालने के लिए रखें और उसे ठंडा होने दें.
- ठंडा दूध होने के बाद, इसमें बादाम और काजू को बारीक काटकर डालें.
- इसके बाद, सौंफ, काली मिर्च, इलायची, गुलाब की पंखुड़ियां और चीनी डालें.
- अब इसमें उबाली हुई भांग का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें.
- इस मिश्रण को फ्रिज में दो घंटे के लिए रखकर ठंडा होने दें.
- अब भांग की ठंडाई तैयार है, जिसे आप महाशिवरात्रि पर प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं.
ध्यान रखें कि भांग नशे वाली होती है, इसलिए इसे पीने से पहले अपनी क्षमता का ध्यान रखें. इस ठंडाई का सेवन अपनी जिम्मेदारी पर ही करें. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा में इस ठंडाई का विशेष महत्व है और यह प्रसाद भक्तों को शांति और आशीर्वाद प्रदान करता है.
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.