जानवरों से बेइंतहा प्यार या मासूमों पर रहम, कैसे अनंत अंबानी ने प्रोजेक्ट Vantara से जीता सबका दिल?

Vantara Project Jamnagar: अनंत अंबानी को जानवरों से कितना प्यार है इसका सबसे बड़ा उदाहरण वनतारा प्रोजेक्ट है. 'वनतारा' राजस्थान में बसा हुआ है यहां जानवरों का पूरी देखभाल की जाती है. यह 3,000 एकड़ में फैला हुआ है. यहां 200 से ज्यादा हाथियों और हजारों पक्षियों,  सरीसृपों (reptiles) और कई दूसरे जानवरों बचाया गया है. यह कई बड़े-बड़े संगठनों के साथ जुड़ा हुआ है.

Pinterest
India Daily Live

Anant-Ambani Wedding: भारत के सबसे अमीर लोगों में से एक मुकेश अंबानी का परिवार इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है. दरअसल, 12 जुलाई को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए है. शादी काफी ग्रैंड लेवल पर हुई थी. अनंत-राधिका की शादी से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं. शादी में कई सेलेब्स ने लाइमलाइट अपनी ओर खींची 

इसी बीच अनंत-राधिका की शादी से एक और फोटो वायरल हो रहा है. यह फोटो अनंत के पेट डॉग का है. शादी में अनंत के पालतू कुत्ते को लाल कलर का जैकेट पहनाया गया था. अंबानी परिवार के पेट डॉग का नाम "हैप्पी" है. कुत्ते का ब्रीड गोल्डन रिट्रीवर है. बता दें, अनंत अंबानी जानवरों से खूब प्यार करते हैं. छोटे से ही अनंत अंबानी जानवरों को खूब पसंद करते हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है वनतारा (Vantara).

क्या है वनतारा प्रोजेक्ट?

'वनतारा' भारत का पहला इनिशिएटिव है जहां जानवरों का पूरी देखभाल की जाती है. वनतारा सेंटर राजस्थान के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन बेल्ट के अंदर 3,000 एकड़ में फैला हुआ है. वनतारा रिलायंस ग्रुप का फाउंडेशन द्वारा एक बड़ी पहल शुरू की है. यहां 200 से ज्यादा हाथियों और हजारों पक्षियों,  सरीसृपों (reptiles) और कई दूसरे जानवरों को बचाया गया है. इसके साथ वनतारा में मगरमच्छ, तेंदुआ और गैंडा जैसे जानवरों के लिए  rehabilitation के लिए व्यवस्था की गई है. 

इन संगठनों के साथ है जुड़ा 

भारत में वनतारा इनिशिएटिव ने नेशनल जूलॉजिकल पार्क, नागालैंड जूलॉजिकल पार्क,  सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क और असम राज्य चिड़ियाघर आदि के साथ collab किया है. बता दें, वनतारा ने वेनेजुएला नेशनल फाउंडेशन ऑफ जू जैसे इंटरनेशनल संगठनों के साथ भी काम किया है. इसके साथ अनंत अंबानी का वनतारा स्मिथसोनियन और वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जू एंड एक्वेरियम जैसे जाने-माने संगठनों के साथ भी जुड़ा हुआ है.