menu-icon
India Daily

सर्दियों में ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

What To Apply On Dry Skin: सर्दियों में स्किन की नमी गायब हो जाती है. इस कारण स्किन में रूखापन आ जाता है. इस रूखापन के चलते स्किन संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं. इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान से घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. 

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
सर्दियों में ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
Courtesy: pexels

हाइलाइट्स

  • सर्दियों में छिन जाती है त्वचा की नमी
  • ठंड के मौसम में होती है स्किन की अधिक देखभाल की आवश्यकता 

What To Apply On Dry Skin: सर्दियों का मौसम चल रहा है. इस मौसम में त्वचा से नमी गायब हो जाती है. ऐसे में स्किन ड्राई होने लगती है. स्किन में ड्राईनेस की समस्या के चलते स्किन में और भी कई परेशानियां होने लगती है. इसके कारण हाथ पैरों का फटना, त्वचा में खुजली का होना, खुजलाने पर स्किन का सफेद होना या फिर पपड़ीदार होना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. सर्दियों में रूखी स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप डेली कुछ स्किनकेयर रूटीन को शामिल कर सकते हैं. 

स्किन की ड्राईनेस से ऐसे पाएं छुटकारा

1- तेल की करें मालिश- आप सर्दियों में अपनी स्किन की नारियल, सरसों और बादाम के तेल से मालिश कर सकते हैं. यह हमारी स्किन में जल्दी अवशोषित हो जाते हैं. इसके लिए आप सोने से पहले अपनी स्किन की तेल से मालिश कर सकते हैं. इससे आपकी स्किन का रूखापन समाप्त हो जाएगा. 

2- स्किन को करें मॉइश्चराइज- अगर आप स्किन के रूखेपन से परेशान हैं तो नहाते सम य साबुन या फेश वॉश का प्रयोग कम करें. नहाने के बाद आपको नेचुरल मॉइश्चराइजर से अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करनी चाहिए. 

3- जरूर लगाएं सनस्क्रीन- कई लोगों में यह गलतफहमी होती है कि सनस्क्रीन को सिर्फ धूप से होने वाले नुकसान के लिए ही लगाना चाहिए. सनस्क्रीन आपकी स्किन को कई प्रकार के नुकसान से बचाती है. यह आपकी सर्द हवाओं से होने वाले नुकसान से भी सुरक्षित रखती है. 

4- स्किन पर लगाएं मलाई- मलाई को एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर माना जाता है. आप अगर मलाई को अपनी स्किन पर लगाएंगे तो इससे आप अपनी स्किन को मॉइश्चराइज कर पाएंगे. 

5- स्किन पर लगाएं घी- सर्दियों में स्किन को फटने से बचाने और सॉफ्ट बनाने के लिए आप देशी घी को भी अपनी स्किन पर लगा सकते हैं. देशी घी को स्किन पर लगाने से स्किन की ड्राईनेस से छुटकारा मिलता है. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.