Healthy Lifestyle TIPS: फिट कैसे रहें? ये वो सवाल है जो भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लाखों लोगों को परेशान कर रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि काम की टेंशन और जिम्मेदारियों का बोझ इंसान का पूरा समय ले लेता है. जो कुछ बचता है उसमें व्यक्ति नींद पूरी करने की कोशिश करता है, इसके बाद भी ज्यादातर लोग अपने शरीर का ख्याल नहीं रख पाते और बीमार पड़ जाते हैं. गलत लाइफस्टाइल और उल्टा सीधा खानपान हमारे शरीर को कई बीमारियों की तरफ भी ले जाता है. इन सभी से बचने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा. नीचे जानिए उनके बारे में विस्तार से...
स्वस्थ रहने के लिए आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए. क्योंकि यह एक ऐसा वक्त होता जब आपको शुद्ध ऑक्सीजन मिलने की संभावना ज्यादा होती है. जब सूरज उग जाता है तो पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा कमने लगती है. सुबह उठने से तरोताजा महसूस कर पाएंगे. इसके बाद पेट में हेल्दी नाश्ता डालें. आप नाश्ते में केला, पनीर, भीगे चने, दलिया, अंडे ये सभी शामिल कर सकते हैं.
फिट और स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी खाना बेहद जरूरी है. डाइट एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं नाश्ते मे नट्स आपको पर्याप्त एनर्जी देते हैं. सुबह नाश्ते के बादे फल, जूस और सलाद का सेवन करें. नट्स प्रोटीन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्वों से रिच होते हैं, जिनके सेवन से शरीर को लंबे समय तक के लिए एनर्जी मिलती है. इनके पोषक तत्व एक हेल्दी शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं.
स्वस्थ रहने के लिए रोज वर्कआउट करना बेहद जरूरी है. आप दिनभर में कम से कम 20 मिनट एक्सरसाइज जरूरी करें. पैदल भी चल सकते हैं. व्यायाम भी फिट रहने का बढ़िया विकल्प है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आपकी बॉडी जितनी एक्टिव होगी, बीमारियां उतना ही दूर रहेंगी. इसलिए बॉडी को एक्टिव और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए आपको नियमित तौर पर वर्कआउट जरूरी करना होगा. आप एक्सपर्ट्स की देखरेख में जिम, योगा, व्यायाम कर सकते हैं.
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रात में हल्का और हेल्दी भोजन करें. कम कैलोरी वाले फूड खाएं. अधिक कैलोरी आपको कई बीमारियों की तरफ ले जा सकती है. कोशिश करें रात 8 बजे से पहले खाना खा लें और उसके 2 घंटे बाद सो जाएं. ऐसा करने से आपका शरीर खाने को पचा सकेगा, जिससे मोटापा बढ़ने के साथ ही दूसरी बीमारियों का खतरा भी नहीं होगा.
नशा शरीर को बेकार कर देता है. किसी भी तरह का नशा शरीर को बीमारियों का शिकार बना सकता है. अगर आप लंबा जीवन चाहते हैं और खुद को हमेशा फिट-एक्टिव रखना चाहते हैं तो शराब, धूम्रपान, सिगरेट जैसी चीजों से दूरी बना लें. यह वो चीजें हैं, जो आपको अलग-अलग तरह के कैंसर का शिकार बना सकती हैं. इसलिए कोशिश करें इन सभी से दूर रहें.
हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.