IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

क्या आप भी टीवी देखते-देखते मारने लग जाते हैं खर्राटे? हो जाएं सावधान वरना आगे हो सकती है ये बड़ी दिक्कत

Side Effects Of Watching TV: हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक देर रात को टीवी देखते-देखते सो जाने से शरीर और हेल्थ को लेकर कई नुकसान हो सकते हैं. टीवी की लाइट से मेलाटोनिन लेवल कम हो सकता है या फिर दब जाता है. इससे नींद आने में काफी दिक्कत होती है. इसी वजह से इंसोमनिया जैसी परेशानी से सामने करने वाले लोगों को लाइट के संपर्क में कम आने के लिए कहा जाता है.

Freepik
India Daily Live

Watching TV At Night: ज्यादातर लोग ऑफिस आने के बाद टीवी देखते-देखते सो जाते हैं. कई लोग नेटफ्लिक्स पर बींज वॉच करते हैं तो कई टीवी पर मूवी देखना पसंद करते हैं. देर रात तक टीवी देखना कोई बुरी बात नहीं हैं लेकिन देखते-देखते सो जाना यह गलत हो सकता है. टीवी देखते-देखते सो जाने से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. हांलांकि कई लोगों की आदत होती है कि उन्हें बिना टीवी देखे नींद नहीं आती है.

लोगों को लगता है कि उन्हें काफी अच्छी नींद आती है लेकिन वास्तव में यह बिल्कुल ठीक नहीं है. रिसर्च के मुताबिक, सोते समय टीवी देखने से  नींद डिस्टर्ब हो जाती है और वजन भी बढ़ने लगता है. आइए जानते हैं देर रात तक टीवी देखकर सो जाने से क्या नुकसान हो सकते हैं.

मेलाटोनिन लेवल होता है कम

रात को टीवी को रोशनी से मेलाटोनिन लेवल कम हो सकता है. इससे आपकी नींद खराब हो सकती है. इसके अलावा डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ जाता है. दरअसल, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और ओबेसिटी की वजह से दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी हो सकती है.

नींद में आती है दिक्कत

एक्सपर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल ब्लू लाइट की वजह से मेलाटोनिन दब जाता है. इसकी वजह से आपको नींद आने में दिक्कत हो सकती है. जो लोग इंसोमनिया जैसी परेशानी का सामना कर रहे हैं उन्हें लाइट के संपर्क में कम आने के लिए कहा जाता है.

मसल्स में दर्द

एक्सपर्ट के मुताबिक टीवी देखते-देखते सो जाने की वजह से पॉश्चर का ख्याल नहीं होता है. इस वजह से मसल्स में दर्द या फिर मांसपेशियों से जुड़ी कई समस्या का सामना करना पड़ जाता है. ऐसे में रात को टीवी बंद करके सोएं. 

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.