मानसून सीजन में हो सकता है Eye Infection का खतरा, इन 4 टिप्स की मदद से करें आंखों की देखभाल

Eye Health Tips: मानसून सीजन में मौसम काफी सुहावना हो जाता है. वहीं, बारिश के मौसम में स्वास्थ्य को लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है. ऐसे में सर्दी, बुखार और आंखों का इंफेक्शन के मामले सामने आने लग जाते हैं. इस वजह से एक्सपर्ट इस मौसम में आंखों का ख्याल रखने की सलाह देते हैं. चलिए जानते हैं आप किस तरह से मानसून सीजन में आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं.

Social Media
India Daily Live

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में वातावरण काफी सुंदर हो जाता है. ऐसा मौसम सभी को दिल खुश कर देता है. हालांकि, बारिश के मौसम में स्वास्थ्य से को भी लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है. जिसमें से एक आंखों का इंफेक्शन है. बारिश के मौसम में गंदे पानी और नमी बढ़ने की वजह से आंखों का इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में बारिश के मौसम में आंखों का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है. 

बारिश के मौसम में आंखें लाल हो सकती हैं, सूजन या दर्द हो सकता है. इस मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना चाहिए. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि बारिश के मौसम में आंखों के इंफेक्शन से बचने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए. 

चश्मा पहने

जब कभी भी आप बार जाएं तो यूवी सुरक्षा वाले चश्मा पहनें. यह आपकी आंखों को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद कर सकता है. अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं तो आंखों में जलन हो सकती है. ऐसे में आंखों की सुरक्षा के लिए बरसात के मौसम में डिस्पोजेबल लेंस पहनें. 

एंटीहिस्टामाइन

अगर बारिश के मौसम में आंखों में एलर्जी हो जाए तो सही इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. डॉक्टर की सलाह लेकर एंटीहिस्टामाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आंखों में खुजली और पानी आने जैसे लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा एलर्जी को दूर करने के लिए सेलाइन रिंस का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

आंखों का साफ रखें

कोई भी काम करने के बाद आंखों को धोएं और आंखों को छूने से बचें. अगर आप कभी बारिश में फंस जाएं और आंखों में जलन होने लगे तो साफ पानी से एक बार आंखों को धोएं. अगर आप आंखों पर मेकअप का इस्तेमाल करती हैं तो वाटरप्रूफ प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें. 

आई ड्रॉप्स 

नमी या एलर्जी के कारण होने वाली सूखापन और जलन से राहत पाने के लिए ओवर-द-काउंटर आर्टिफिशियल टियर ड्रॉप फायदेमंद हो सकते हैं. इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी पिएं ताकि आपकी आंखें ड्राई न हों.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.