आपके घर के बाहर घात लगाकर बैठा है Hantavirus! आपकी एक गलती और घर में हो जाएगी आदमखोर वायरस की एंट्री
हंता वायरस के अबतक 7 मामले आ चुके हैं, जिसमें 3 की मौत हो गई. यह वायरस कोरोना से भी ज्यादा घातक बताया जा रहा है, ऐसे में अपने घर की सुरक्षा के लिए जरुरी कदम उठाना शुरू कर दें.
दुनिया में एक बार फिर से एक खतरनाक वायरस ने अपने पैर फैलाने शुरू कर दिए है. हंता वायरस के नाम से जाना जा रहा यह नया वायरस लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दे रहा. इस वायरस को कोरोना वायरस से भी कई गुना ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है. हालांकि अभी इस वायरल पर अभी भी रिसर्च किए जा रहे हैं. सबसे पहले अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर हंतावायरस के मामले देखे गए हैं.
हंता वायरस ने महज कुछ दिनों के भीतर 7 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें से 3 की मौत हो चुकी है. हालांकि अभी जांच की जा रही है, जिसमें संख्या के वृद्धि होने की संभावना है. कोरोना की तरह हंता भी जानवरों से इंसानों तक पहुंचने वाला वायरस बताया जा रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक यह चूहे या गिलहरी जैसे जानवर से ट्रांसफर होकर इंसान तक पहुंचा है. मामले बढ़ने पर यह किसी भी इंसान के घर में आराम से पहुंच सकता है और जानलेवा हो सकता है.
विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस किसी भी इंसान के लिए काफी तेजीसे जानलेवा बन सकता है. कोरोना की तरह इसमें पहले बुखार और थकान की समस्या होगी और फिर कुछ ही दिनों में आपका सांस लेना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि वायरस परंपरागत रूप से इंसानों में फैलने वाला नहीं है, लेकिन सामने आर रहे नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. हालांकि अभी यह लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा है लेकिन अगर यह तेजी से फैलता है तो पहुंचने ज्यादा मुश्किल भी नहीं होगा.ऐसे में लोगों को पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत है.
हंता वायरस को रोकने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
एक बार फिर से पुराने आदतों को अपनाने की जरूरत है. साफ-सफाई और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें. अपने घरों में चूहों को ना घूसने दें, खेतों में काम करने वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. इस वायरस से बचने के लिए घर में चूहों और गिलहरियों की एंट्री पर पूरी तरह कंट्रोल कर लेना चाहिए. चूहों और गिलहरियों के मल को साफ करने के लिए सीधा हाथ ना लगाएं बल्कि इसे गीले कपड़े से साफ करें औरसाफ करने के बाद अच्छे से हाथ धोना जरूरी है. किसी भी बरतन के इस्तेमाल से पहले उसे साफ करें और बाहर से लाई हुई चीजों को धो कर ही इस्तेमाल करें. कुछ बातों का ध्यान रखने से इस वायरस को अपने घरों के भीतर आने से रोका जा सकता है.