सितंबर के महीने में घूमने का बना रहे हैं प्लान, इन जगहों को लिस्ट में करें शामिल, ट्रिप पर आ जाएगा मजा!
September Tourist Places: भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां का सितंबर के महीने में मौसम काफी सुहावना हो जाता है. ऐसे में आप इन जगहों पर अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट में अल्मोड़ा, दमन दीव, केरल और मुंबई जैसे जगहें शामिल हैं. सितंबर महीने में इन जगहों का मौसम काफी अच्छा होता है और घूमने के लिए बेस्ट साबित हो सकती है.
Places To Visit In September: सितंबर महीने की शुरुआत होने वाली है. यह महीना ट्रिप या घूमने के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है. सितंबर के महीने में कई जगहों का मौसम देखने लायक होता है. इस समय आप कई हिल स्टेशन और बीच जैसी जगहों पर मजा उठा सकते हैं. इस महीने में कई जगहों पर जाकर हरियाली देखने का अलग मजा होता है. ऐसे में आप अपने पार्टनर, दोस्तों और फैमिली के साथ घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं.
सितंबर के महीने में अगर आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ज्यादा न सोचे और अपना बैग पैक करके नीचे बताई गई कोई भी जगहों पर घूमने के लिए निकल जाएं. आइए जानते हैं उन पांच बेस्ट जगहों के बारे में जहां सितंबर में घूम सकते हैं.
अल्मोड़ा
सितंबर के महीने में आप पहाड़ी इलाके में घूमने जा सकते हैं. ऐसे में आप उत्तराखंड में मौजूद अल्मोड़ा जगह पर घूमने जा सकते हैं. इस जगह पर काफी टूरिस्ट घूमने आते हैं. यहां सुंदर पहाड़ के साथ कई मंदिर भी मौजूद हैं. जिसमें नंदा देवी मंदिर, चितई मंदिर, पाताल देवी मंदिर जैसे फेमस मंदिर शामिल हैं. इसके अलावा आप मल्ला महल या अल्मोड़ा चिड़ियाघर भी घूमने जा सकते हैं.
दमन दीव
गुजरात के पास स्थित दमन दीव (Daman-Diu) जैसे जगह पर भी घूमने जा सकते हैं. यहां समुद्र तट के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे. दमन दीव पर ज्यादा भीड़ नहीं होती है. ऐसे में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं. यहां आईएनएस खुखरी मेमोरियल, नैदा गुफाएं, दीव संग्रहालय, जम्पा गेटवे, दीव किला, पानीकोटा किला, असीसी के सेंट फ्रांसिस चर्च और गंगेश्वर मंदिर घूमने की जगहों में बेस्ट हैं.
केरल
केरल एक ऐसा राज्य जो लगभग पूरे साल खूबसूरत दिखता है. साउथ इंडिया में केरल से ज्यादा खूबसूरत कुछ भी नहीं है. यहां मानसून सीजन में मौसम काफी सुहावना हो जाता है. अगर आप केरल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो बैकवाटर, चाय के बागान, ऐतिहासिक स्मारकों, झीलों, ऊंची पहाड़ियों और वाइल्ड लाइफ पार्क जैसे जगहों पर घूमने जरूर जाएं.
मुंबई
सितंबर महीने की शुरुआत में गणेश चतुर्थी का त्योहार है. मुंबई शहर में गणेश चतुर्थी (Mumbai Ganesh Chaturthi 2024) का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसे में आप मुंबई घूमने जा सकते हैं. गणेश चतुर्थी का त्योहार देखने के साथ-साथ आप मुंबई की फेमस जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं.