menu-icon
India Daily

चेहरे पर चाहिए पार्लर वाला निखार, तो स्किन रूटीन में शामिल करें यह सस्ती सब्जी

Beetroot Benefits: चुकंदर यानी बीटरूट हमारे स्वास्थ के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं. अगर आप त्वचा की देखभाल में चुकंदर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं.

India Daily Live
चेहरे पर चाहिए पार्लर वाला निखार, तो स्किन रूटीन में शामिल करें यह सस्ती सब्जी
Courtesy: Freepik

Benefits Of Beetroot On Skin: पोषण से भरा चुकंदर स्वस्थ त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं. विटामिन, मिनिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, यह लाल जड़ वाली सब्जी त्वचा के लिए खूब लाभ पहुंचाती है. अपनी त्वचा की देखभाल की रूटीन में चुकंदर को शामिल करने से कई अनोखे फायदे मिल सकते हैं, जिससे आपकी त्वचा चमकदार हो सकती है. आइए जानते हैं चुकंदर से त्वचा पर होने वाले 7 फायदे के बारे में.

चुकंदर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भारी मात्रा में होता है जो समय से पहले बूढ़ा न दिखने में मदद करता है. ये एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को तनाव से बचाते हैं और झुर्रियों और काले धब्बों को भी कम करते हैं.

ग्लोइंग स्किन

चुकंदर में मौजूद बेटालेन त्वचा को चमकदार बनाता है. चुकंदर दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है. अगर आप इसका इस्तेमाल रोजाना करते हैं तो आपकी त्वचा चमकदार हो जाती है और रंग भी निखरने लगता है.

सर्कुलेशन 

चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट ब्लड फ्लो को बढ़ाता हैं, जिससे स्किन सेल्स को बेहतर ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं. अच्छा सर्कुलेशन सुस्त त्वचा को एक्टिव  करता है, जिससे ,स्किन तरोताजा दिखती है. 

हाइड्रोजन बूस्टर

चुकंदर आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता हैं. चुकंदर सेवन करने से आपकी त्वचा कोमल और खिली खिली रहती है. 

स्किन को करता है डिटॉक्स

चुकंदर में डिटॉक्सिफाई करने वाले गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. इससे आपकी त्वचा साफ और स्वस्थ रहती है.

कोलेजन उत्पादन

कोलेजन की मदद से आपकी त्वचा पर झुर्रियों जैसी परेशानियां नहीं होती. बता दें चुकंदर आपके शरीर में कोलेजन का उत्पादन करता है.

मुँहासे को करता है कंट्रोल

त्वचा पर चुकंदर का इस्तेमाल करने से मुंहासों और दाग-धब्बों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसके अलावा आपकी स्किन ग्लोइंग भी मालूम पड़ती है.