चुपचाप बढ़ रहा है आपका भी कोलेस्ट्रॉल! नींबू-लहसुन-अदरक का ये फॉर्मुला कुछ ही दिन में कर देगा कंट्रोल
कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे बढ़ने वाली समस्या है जो सालों तक बिना लक्षण के शरीर में जमा होती रहती है. आयुर्वेद के अनुसार कमजोर पाचन और गलत खानपान इसकी बड़ी वजह है. नींबू लहसुन और अदरक जैसे घरेलू उपायों से इसे कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
नई दिल्ली: कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक धीमी प्रक्रिया है. यह अचानक नहीं बढ़ता बल्कि सालों तक शरीर के अंदर चुपचाप जमा होता रहता है. ज्यादातर लोगों को इसका पता तब चलता है जब ब्लड टेस्ट कराया जाता है या फिर कोई गंभीर समस्या सामने आती है. जब हम तला भुना और ज्यादा तेल वाला खाना खाते हैं, समय पर भोजन नहीं करते और शारीरिक गतिविधि कम कर देते हैं, तो शरीर का पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है. ऐसे में जो फैट और वेस्ट प्रोडक्ट बाहर निकलने चाहिए, वे शरीर में ही जमा हो जाते हैं. यही धीरे धीरे धमनियों की दीवारों पर परत बनाकर खून के प्रवाह को प्रभावित करते हैं.
आयुर्वेद के अनुसार कोलेस्ट्रॉल केवल खून में बढ़ी चर्बी नहीं है. यह पाचन शक्ति की कमजोरी और शरीर में जमा आम से जुड़ी समस्या है. आम यानी अधपचा और विषैले तत्व जो शरीर में रुक जाते हैं. जब अग्नि यानी पाचन शक्ति कमजोर होती है, तो भोजन पूरी तरह नहीं पचता. इससे शरीर में गंदगी जमा होती जाती है और वही आगे चलकर कई रोगों की जड़ बनती है.
क्यों बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल?
आयुर्वेद के मुताबिक कुछ आदतें कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं
- भारी और तला भुना भोजन -ज्यादा तेल और वसा धमनियों में जमाव बढ़ाते हैं.
- कम शारीरिक गतिविधि- रोजाना चलना फिरना कम हो जाए तो फैट जमा होने लगता है.
- अत्यधिक तनाव- स्ट्रेस हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं.
- अनियमित दिनचर्या- देर रात जागना और गलत समय पर भोजन करना पाचन पर असर डालता है.
घरेलू उपाय जो कर सकते हैं मदद
आयुर्वेद कुछ सरल घरेलू उपाय भी बताता है जो पाचन को बेहतर बनाकर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं.
- नींबू- इसमें मौजूद तत्व शरीर की सफाई में मदद करते हैं.
- लहसुन- यह रक्त संचार को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है.
- अदरक- यह पाचन अग्नि को मजबूत करता है.
इन तीनों का संयोजन लाभकारी माना जाता है.