T20 World Cup 2026

₹29999 वाले Motorola Edge 60 Pro ₹24350 तक का जबरदस्त डिस्काउंट

Motorola Edge 60 Pro को फ्लिपकार्ट से किफायती रेंज में खरीदा जा सकेगा. इस पर क्या-क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं, चलिए जानते हैं.

Flipkart
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: क्या आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो यहां हम आपके लिए एक फोन की जानकारी लाए हैं, जिसे किफायती रेंज में खरीदा जा सकेगा. Motorola Edge 60 Pro तीन वेरिएंट में आता है और इसके तीनों ही वेरिएंट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह ऑफर फ्लिपकार्ट पर दिया जा रहा है. अगर आपका बजट 30,000 रुपये तक का है तो यह फोन आपको पसंद आएगा. इसके साथ ही कई और ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिनके साथ इनकी कीमत और भी कम हो जाती है.

Motorola Edge 60 Pro की कीमत और ऑफर्स: इस फोन की कीमत 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए 36,999 रुपये है. इस पर 19% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 29,999 रुपये हो जाती है. अगर आप इसे EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो 24 महीने तक 1,462 रुपये देने होंगे. 

एक्सचेंज ऑफर और EMI:

इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है. पुराने फोन को एक्सचेंज कर 24,350 रुपये तक का ऑफर भी दिया जा रहा है. इसके साथ ही कुछ बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड के साथ 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. 

Motorola Edge 60 Pro के फीचर्स: 

फोन में 6.7 इंच का सुपर एचडी प्लस 1.5के डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है. यह 3.35 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड के साथ बनाया गया है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा भी 50 मेगापिक्सल का सेंसर है. इसके साथ ही 10 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है. फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है. 

फोन तीन वेरिएंट में आता है. पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है. वहीं, दूसरा 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसके साथ ही तीसरा वेरिएंट 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसे तीन कलर्स में खरीदा जा सकेगा, जिसमें पैंटोन डैजलिंग ब्लू, पैंटोन शैडो, पैंटोन स्पार्क्लिंग ग्रेप और पैंटोन वॉलनट शामिल है.