क्या आप भी Strawberry Legs से हैं परेशान? इन आसान स्टेपस से करें ठीक
क्या आप भी स्ट्रॉबेरी लेग्स की वजह से परेशान है और आप अपना पसंदीदा कपड़े नहीं पहन पा रहे हैं? तो आज हम आपको कुछ खास उपाय बताएंगे, जिससे आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं.
स्ट्रॉबेरी लेग्स आपके लुक को खराब कर देता है. अगर आप इस समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाने के लिए कई तरह के उपाय कर रही हैं. तो आज हम आपको कुछ आसान तरीका बताएंगे, जिससे आपको आसानी से इससे छुटकारा मिल जाएगा.
स्ट्रॉबेरी लेग्स कई बार जेनेटिक होता है, हालांकि कई मामलों में यह आपकी गलती का नतीजा होता है. जैसे की बार-बार रेजर से बालों को निकालना या फिर अच्छे से साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने के कारण यह समस्या किसी को भी हो सकती है. इससे निजात पाने के लिए आज हम आपको कुछ खास तरीका बताने जा रहे हैं.
क्या है स्ट्रॉबेरी लेग्स ?
सबसे पहले यह समझेंगे कि स्ट्रॉबेरी लेग्स होता क्या है? यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके रोमछिद्र खुल जाते हैं और दाग-धब्बे भी नजर आते हैं. अब इससे निजात पाने के लिए आप सबसे पहले अपने स्किन को एक्सफोलिएट करें. ऐसा करने से आपके सभी डेड स्किन सेल हट जाएंगे और आपका रोमछिद्र फिर से बंद हो जाएगा. दूसरा स्टेप है कि आप अपने स्किन को हर समय मॉइस्चराइज करते रहें. किसी भी तरह से आपके स्किन का सूखापन आपके स्किन को नुकसान पुहंचाता है. इसलिए आप हमेशा मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते रहें. तीसरी सबसे जरूरी और खास बात कि अगर आपको शेविंग की आदत है तो इस आदत को तुरंत खत्म कर दें.
स्ट्रॉबेरी लेग्स को ठीक कैसे करें?
शेविंग करना आपके पैरों के लिए सही नहीं होता है. यह आपके पैरों को थोड़ा कठोर बनाता है और दाग-धब्बे भी छोड़ देता है तो ऐसा करने से पूरी तरह बचें. इसके अलावा अपने स्किन को सुंदर और मुलायम बनाने के लिए सैलिसिलिक एसिड या ग्लाइकोलिक एसिड जैसे सॉल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह भी आपके स्किन को और ज्यादा क्लियर करेगा. इसके अलावा स्किन को शॉफ्ट बनाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. वहीं बालों को हटाने के लिए रेजर के बजाए वैक्सिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपके बाल थोड़े मुलायम आएंगे और रोमछिद्र भी बंद रहेगा. स्ट्रॉबेरी लेग्स आपके लुक को प्रभावित करता है. इसलिए इसे जल्द से जल्द ठीक करें. गर्मियों में अपने स्किन का और भी ज्यादा ध्यान रखें.