युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पुलिस बनने का सपना करें साकार; योगी सरकार ने 1 लाख नई भर्ती का किया ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 81,000 से अधिक नई भर्तियों का बड़ा ऐलान किया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर आई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस दूरसंचार विभाग के 936 चयनित परिचालकों को नियुक्ति पत्र देते हुए ऐलान किया कि इस वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख नई भर्तियां की जाएंगी.
इस घोषणा से न सिर्फ पुलिस बल और मजबूत होगा बल्कि हजारों युवाओं को स्थिर रोजगार भी मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए पुलिस को आधुनिक और सक्षम बनाने पर लगातार काम कर रही है.
भर्ती की प्रक्रिया में पारदर्शिता
पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती की प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी लाई गई है. मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 के बाद 2 लाख 20 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की भर्ती हो चुकी है. इससे पुलिस की कुल संख्या लगभग 5.5 लाख हो गई है. अब 2026-27 को युवाओं के लिए खास वर्ष बनाते हुए यह नई बड़ी भर्ती की जा रही है.
Also Read
- अंडमान-निकोबार पुलिस में 495 नई भर्ती, 27 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन; कितनी होगी सैलरी?
- National Teacher Eligibility Test 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा देने वाले कैंडिडेट हो जाएं तैयार, NTA ने जारी किया एडमिट कार्ड
- BPCL Recruitment 2026: बीपीसीएल में नौकरी करने का मौका, 250 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
कानून व्यवस्था विकास की बुनियाद
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था ही विकास की पहली शर्त है. आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम है, जिसके कारण देश-विदेश के निवेशक राज्य में आ रहे हैं. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बन रहा है और उद्योगों को अच्छा माहौल मिल रहा है. पुलिस की मजबूत भूमिका इसी चक्र को चलाने में अहम है. नई भर्तियां इसी दिशा में एक और मजबूत कदम हैं.
कम्युनिकेशन और तकनीक पर विशेष जोर
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिस व्यवस्था में बेहतर संचार तंत्र की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जितना अच्छा कम्युनिकेशन होगा, पुलिस उतनी ही तेज और सटीक तरीके से काम कर पाएगी. उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां 500 से ज्यादा कुशल खिलाड़ियों को पुलिस बल में शामिल किया गया. इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. सीएम योगी ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस साल एक लाख भर्तियां की करेंगी.
पिछले वर्षों की उपलब्धियां गौरवपूर्ण
बीते वर्ष 60,244 आरक्षी पुलिस की भर्ती पूरी की गई, जिसमें 12,048 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं. पहले ट्रेनिंग की क्षमता सिर्फ 3,000 जवानों तक सीमित थी, लेकिन अब राज्य के अपने ट्रेनिंग सेंटरों में बड़ी संख्या में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब नीयत साफ हो और इच्छाशक्ति मजबूत हो तो बड़े परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.
होमगार्ड में भी बड़ी भर्ती की तैयारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार होमगार्ड में भी बड़े स्तर पर भर्ती हो रही है. हाल ही में 41,000 से ज्यादा पदों के लिए परीक्षाएं संपन्न हुई हैं. UP पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अब सिविल पुलिस, सब-इंस्पेक्टर, रेडियो ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत विभिन्न पदों पर 81,000 से अधिक भर्तियां करने जा रहा है. विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है.