menu-icon
India Daily

10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, SSB में निकली बंपर भर्ती; जानें कितनी मिलेगी सैलरी

SSB ने 827 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है. आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है.

babli
Edited By: Babli Rautela
10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, SSB में निकली बंपर भर्ती; जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Courtesy: India Daily

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सशस्त्र सीमा बल ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर पदों पर 800 से अधिक भर्तियां निकाली हैं. यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो दसवीं पास हैं या आईटीआई कर चुके हैं. ऐसे उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार मौका है सरकारी नौकरी पाने का.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 827 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें अलग अलग ट्रेड्स शामिल हैं जैसे कारीगर, ड्राइवर और अन्य तकनीकी कार्य. हर पद के लिए अलग अलग योग्यता और अनुभव की जरूरत हो सकती है, इसलिए आवेदन से पहले पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तिथि के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है. अगर उम्मीदवार ने दसवीं के साथ आईटीआई किया है तो यह उनके लिए अतिरिक्त फायदा हो सकता है. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 23 साल या 27 साल तक निर्धारित की गई है.

कितनी है आवेदन की फीस

सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे. वहीं महिला उम्मीदवारों और एससी एसटी वर्ग के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है.

  • उम्मीदवार Sashastra Seema Bal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
  • सबसे पहले वेबसाइट खोलें और भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन देखें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें.
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें.
  • फीस जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें.
  • अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल 3 के अनुसार सैलरी दी जाएगी. मासिक वेतन लगभग 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक हो सकता है. इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी जो इस नौकरी को और आकर्षक बनाती हैं.