SBI में 1500 पोस्ट पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए खुला सुनहरा मौका; सैलरी सुनकर चौंक जाएंगे
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू हो चुकी है और 8 जुलाई 2026 तक चलेगी.
SBI PO Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर आई है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1500 पदों को भरा जाएगा. बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
इतने पदों पर होगी भर्ती
एसबीआई द्वारा जारी विवरण के अनुसार कुल 1500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 588 पद निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा ओबीसी के लिए 390, एससी के लिए 234, एसटी के लिए 144 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 144 पद तय किए गए हैं. कुल रिक्तियों में 54 बैकलॉग पद भी शामिल हैं. यह भर्ती अभियान देशभर के योग्य उम्मीदवारों के लिए खुला है.
आवेदन की तारीख और परीक्षा कार्यक्रम
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं. संभावित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित हो सकती है. वहीं मुख्य परीक्षा 12 सितंबर 2026 को होने की संभावना है. अंतिम परिणाम नवंबर या दिसंबर 2026 तक जारी किया जा सकता है. उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
Also Read
- सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 3951 पदों पर निकली भर्ती; कहीं आवेदन की आखिरी तारीख न निकल जाए
- Sarkari Naukri: 1.33 लाख की सैलरी और सीधा गजटेड अफसर का दर्जा, केंद्र सरकार की इस भर्ती के बारे में जरुर जानें
- RRB NTPC CBT: 10 जुलाई को होगी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती की सीबीटी-2 परीक्षा, लाखों उम्मीदवार होंगे शामिल; जानें कब आएगी सिटी स्लिप
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन के पात्र हैं, लेकिन इंटरव्यू के समय उन्हें उत्तीर्ण होने का प्रमाण देना होगा. चार्टर्ड अकाउंटेंट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है. नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट का लाभ मिलेगा.
चयन प्रक्रिया और वेतन पैकेज
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी, इसके बाद मुख्य परीक्षा होगी. मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती बेसिक वेतन 48,480 रुपये मिलेगा. विभिन्न भत्तों को जोड़ने के बाद मासिक इन-हैंड सैलरी लगभग 80,000 से 82,000 रुपये तक पहुंच सकती है. मुंबई पोस्टिंग के आधार पर वार्षिक सीटीसी करीब 21.79 लाख रुपये बताई गई है.