10वीं-12वीं के बाद कैसे UPSC NDA करें क्रैक, कौन-कौन से होते हैं सब्जेक्ट? जानिए इस एग्जाम की ABCD
UPSC NDA Syllabus: क्या आप 12वीं कक्षा की परीक्षा के बाद UPSC NDA देना का सोच रहें है तो बता दें इस एग्जाम के दो फेज होते हैं एक लिखित परीक्षा और एक इंटरव्यू (SSB) होता है. आइए विस्तार से जानते हैं.
UPSC NDA : हर साल UPSC दो बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (UPSC NDA) के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करते हैं. 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट इस एग्जाम में शामिल होते हैं. NDA उन उम्मीदवारों के अफसर देता है जो भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं.
किसी उम्मीदवार को एनडीए में प्रवेश कैसे मिलता है? प्रक्रिया क्या है?12वीं करने की पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई उम्मीदवार NDA में कैसे शामिल हो सकता है? इसके बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़े.
क्या है सब्जेक्ट?
NDA एग्जाम के दो फेज होते हैं एक लिखित परीक्षा और एक इंटरव्यू (SSB). लिखित परीक्षा के बाद आयोग द्वारा एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार SSB परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे. बता दें, लिखित परीक्षा के दो पेपर होते हैं जो 150 मिनट का होता है. जिसमें गणित 300 अंक का होता है और सामान्य योग्यता परीक्षण (GAT) 600 मार्क्स का होता है. SSB इंटरव्यू दो फेज में होता है. जो उम्मीदवार फेज 1 क्लियर कर लेता है वो ही फेज 2 में शामिल हो सकते हैं.
कैंडिडेट का होगा मेडिकल चेकअप
SSB इंटरव्यू दौर में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट का अधिकारियों द्वारा मेडिकल चेकअप होता है. यह NDA के चयन प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है. इसके लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को सैन्य अस्पताल आना होता है. बता दें, कैंडिडेट का आखिरी सेलेक्शन सभी फेज के परफॉर्मेंस के अनुसार किया जाएगा. वायु सेना कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को Computerized Pilot Selection System (CPSS) क्वालीफाई होना जरूरी है.
क्या हैं सब्जेक्ट?
जैसा की हमने बताया लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं- गणित (300 अंक) और सामान्य योग्यता परीक्षण (GAT) जो की 600 अंकों के होते हैं. सामान्य योग्यता परीक्षण (GAT) में अंग्रेजी को लेकर ग्रामर, वोकैबलरी जैसे सवाल कि जाते हैं .इसके अलावा भूगोल, हिस्ट्री, करंट अफेयर्स, पॉलिटिक्स को लेकर सवाल पूछे जाते हैं.