menu-icon
India Daily

'संजू का स्वैग, अश्विन की क्यूट स्माइल', धोनी के गढ़ में RR का Swag Se Swagat

IPL 2024: संजू सैमसन की ब्रिगेट चेन्नई पहुंच चुकी है. आज यहां के चेपॉक मैदान पर आईपीएल 2024 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला होना है. 

India Daily Live
'संजू का स्वैग, अश्विन की क्यूट स्माइल', धोनी के गढ़ में RR का Swag Se Swagat

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17 वें सीजन में आज यानी 24 मई को इस सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला होना है, एमएस धोनी के गढ़ यानी चेपॉक के मैदान पर होने वाले इस बड़े मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें चेन्नई पहुंच चुकी हैं, जब संजू सैमसन की टीम चेन्नई पहुंची तो उनकी रॉयल एंट्री हुई. फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें संजू सैमसन रॉयल एंट्री करते दिख रहे हैं.

संजू सैमसन पर्पल कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में कहर ढा रहे हैं. संजू ने काला चश्मा लगया हुआ है, जो एक दम हीरो वाला लुक दे रहा है. इस वीडियो में राजस्थान के सभी खिलाड़ियों का स्वैग से स्वागत होता दिखा है. 

अश्विन की क्यूट स्माइल, हेटमायर का रॉयल अंदाज

वीडियो में संजू सैमसन के अलावा आर अश्विन क्यूट स्माइल करते दिखे. एयरपोर्ट पर शिमरोन हेटमायर की रॉयल एंट्री फैंस को पसंद आई. आखिर में चेन्नई का नजारा भी दिखाया गया, जहां लोग आते-जाते दिखे. वीडियो के आखिर में युजवेंद्र चहल नजर आए. अब यह सभी खिलाड़ी शाम 7 बजकर 30 मिनट पर एक्शन में दिखेंगे. यह मुकाबला फाइनल के लिए 'करो या मरो' वाला है, क्योंकि जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में एंट्री करेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. 

IPL 2024 में संजू सैमसन की टीम का प्रदर्शन

अगर इस सीजन संजू सैसमन की टीम के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस टीम ने कुल 15 मैच खेले, जिमसें एलिमिनेटर भी शामिल है. लीग स्टेज के 14 मैचों में से राजस्थान ने 8 जीत दर्ज की थीं. फिर एलिमिनेटर में उसने आरसीबी को हराकर बाहर किया. अब दूसरे क्वालीफायर  की बारी है, जिसमें दमदार टीम सनराइजर्स हैदराबाद होगी. यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है.

Topics