कुछ करना है अलग तो Animation फील्ड में बनाएं करियर, बस 12वीं के बाद करने होंगे ये कोर्स

Jobs In Animation Field: आज के दौर में एनिमेशन का काफी स्कोप बढ़ गया है. ऐसे में आप इस फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं. एनिमेशन में अपना करियर बनाने के लिए 12वीं के बाद डिग्री या डिप्लोमा का कोर्स करना होगा. इसके साथ ग्राफिक डिजाइन, मीडिया या वीएफएक्स में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं. यह कोर्स आप भारत में मौजूद कई इंस्टीट्यूट से कर सकते हैं.

Freepik
India Daily Live

Career In Animation: डिजीटल की वजह से पिछले कुछ सालों की वजह से एनिमेशन की डिमांड काफी बढ़ गई है. इस फील्ड में हाई सैलरी तो मिलती ही है लेकिन साथ में क्रिएटिविटी का मौका भी मिलता है. एनिमेशन का कोर्स करके आप देश- विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है. एनिमेशन की जरूर लगभग हर जगह है. इनमें फिल्म, विज्ञापन और टेलीविजन शामिल है.

अगर आप अपना करियर किसी अगल फील्ड में बनाना चाहते हैं तो एनिमेशन एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. एनिमेशन फील्ड में करियर बनाने के लिए एनिमेशन में डिग्री या डिप्लोमा का कोर्स होना जरूरी है. इन कोर्स को करने के लिए आपका एडमिशन मेरिट या फिर एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर होता है. इस वजह से  कैंडिडेट को मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम से 12वीं में अच्छे मार्क्स के पास होना चाहिए. 

एनिमेशन के लिए कोर्स

अगर आप इस एनिमेशन में फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो Autodesk3ds Max, Adobe After Effects, Autodesk Maya, Adobe Premiere के अलावा कई चीजों की जानकारी होनी चाहिए. एनिमेशन फील्ड में नौकरी करने के लिए कई कोर्स शामिल हैं. आप चाहें तो B.Sc एनिमेशन, B.A एनिमेशन, बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट्स इन एनीमेशन कोर्स कर सकते हैं. इसके साथ ग्राफिक डिजाइन, मीडिया या VFX में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं. 

इनमें बना सकते हैं करियर

इन कोर्स को करने के लिए भारत में कई इंस्टीट्यूट मौजूद हैं. एनिमेशन का कोर्स  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म एंड फाइन आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, भारतीय विद्या भवन, जैसे कई बड़े-बड़े इंस्टीट्यूट और कॉलेज मौजूद हैं. एनिमेशन का कोर्स करने के बाद आप प्रोडक्शन हाउस, टीवी चैनल, गेम इंडस्ट्री में वेब डिजाइनर, आर्ट डायरेक्टर, एनिमेट में अपना शानदार करियर बना सकते हैं. एनिमेशन में अपना करियर बनाने के बाद आपको हाई सैलरी पैकेज भी मिलता है.