कैसे आसानी से क्रैक कर सकते हैं USPC का एग्जाम? इस टॉपर IAS ने दिया जवाब
UPSC Exam Tips: IPS ऑफिसर सफिन हसन ने UPSC क्रैक करने का आसान तरीका बताया है. उन्होंने बताया कि एक UPSC उम्मीदवार को किस तरह से सोचना चाहिए.
UPSC Exam Tricks: हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग UPSC की परीक्षा में बैठेंगे. इस लोकसभा चुनाव की वजह से यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा तारीख बदल दी गई थी. इस साल 16 जून 2024 को देशभर में यूपीएससी परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसकी वजह से सभी उम्मीदवारों को तैयार करने के लिए ज्यादा समय मिल गया है. इसी बीच UPSC कैंडिडेट एग्जाम क्रैक करने के लिए स्मार्ट ट्रिक्स अपनाते हैं. कुछ ऐसे IPS और IAS ऑफिसर हैं जो UPSC कैंडिडेट के लिए टिप्स और ट्रिक्स बताते रहते हैं.
इसी बीच IPS ऑफिसर सफिन हसन ने UPSC क्रैक करने का आसान तरीका बताया है. सोशल मीडिया पर IPS ऑफिसर सफिन हसन का स्पीच तेजी से वायरल हो रहा जिसमें वह सामान्य एग्जाम और UPSC एग्जाम कंपेयर कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि UPSC कैंडिडेट को किस तरह सोचना चाहिए.
Also Read
कैसे क्रैक करें UPSC एग्जाम
IPS ऑफिसर सफिन हसन वीडियो में कहते हैं, " अगर MBA आपसे पूछता है स्टेचू ऑफ लिबर्टी कहां बना है, किसने बनाया है और कब बना है तो UPSC आपसे पूछेगा स्टेचू ऑफ लिबर्टी होना चाहिए या नहीं होना चाहिए. यह पूछते है कि पानीपत का पहला युद्ध कहां, कब, कैसे हुआ था और किसने जीता था वहीं, UPSC आपसे पूछेगा कि सभी युद्ध पानीपत में क्यों हुए थे." वह आगे कहते हैं कि यूपीएससी कभी भी कब और कहां (when, where, what) के बारे में नहीं है और यह कैसे और क्यों (how and why) के बारे में है."
'पूछे यह सवाल'
IPS ऑफिसर सफिन हसन ने कहा, " जो भी चीजें आप पढ़ रहे हैं जितनी भी चीजें आपके आसपास आ रही है उनसे क्यों और कैसे (why and how) का सवाल पूछें. इस सेवा के लिए एक बात की बहुत आवश्यकता है कि किसी भी चीज से प्रभावित हुए बिना हर चीज के प्रति आलोचनात्मक रवैया अपनाया जाए."