FIFA World Cup 2026

भारतीय नौसेना में नौकरी का सुनहरा मौका, अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए करें आवेदन; यहां जान लें पूरी डिटेल

भारतीय नौसेना ने 2027 के लिए अग्निवीर एसएसआर एमआर और एसएसएस मेडिकल नाविक पदों के लिए 14 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: जो लोग भारतीय नौसेना का हिस्सा बनने के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अच्छा मौका है. भारतीय नौसेना ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. अग्निवीर भर्ती 2027 के तहत यह भर्ती की जाएगी. 2027 के लिए अग्निवीर एसएसआर, अग्निवीर एमआर और एसएसएस (मेडिकल) नाविक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. हालांकि अब तक आवेदन की प्रक्रिया शुरु नहीं हुई है. 

आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च से 6 अप्रैल, 2026 तक खुली रहेगी और संशोधन प्रक्रिया 10 और 11 अप्रैल को दो दिनों के लिए खुली रहेगी. परीक्षा का आयोजन अस्थायी रूप से मई 2026 में निर्धारित है और परिणाम जून 2026 में घोषित होने की उम्मीद है.

शैक्षणिक योग्यताएं

अग्निवीर एमआर के लिए कक्षा 10 में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. अग्निवीर एसएसआर के लिए कक्षा 12 में गणित और भौतिकी विषय या तीन वर्षीय डिप्लोमा में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं.


अग्निवीर एसएसआर (मेडिकल) के लिए, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ कक्षा 12 में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है.

आयु संबंधी जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है क्योंकि प्रत्येक पद के लिए आयु मानदंड अलग-अलग हैं.

लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण

यह भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के माध्यम से पूरी की जाएगी. लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों की बौद्धिक क्षमता और विषयगत ज्ञान की जांच होती है, जबकि शारीरिक परीक्षण में दौड़ना (जैसे 1.6 किमी), स्क्वैट्स, पुश-अप्स और सिट-अप्स शामिल होते हैं. ये टेस्ट उम्मीदवार की शारीरिक दक्षता और सहनशक्ति को परखने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिसमें पुरुष और महिला दोनों के लिए अलग-अलग समय सीमा और मानक निर्धारित हैं. 

आवेदन फीस

यह पद पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए खुले हैं, जिससे सभी योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. आवेदन करने के लिए परीक्षा शुल्क 550 रुपये है, जो ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है. अधिक जानकारी, जैसे योग्यता, तिथियां, आवेदन प्रक्रिया और आधिकारिक अधिसूचना के लिए उम्मीदवारों को संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए, जहां पूरी डिटेल्स उपलब्ध रहती हैं. यह उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो पानी में रहकर देश की सेवा करना चाहते हैं.