सेना में बनना चाहते हैं मेडिकल अफसर? आ गई वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा AFMS ने शार्ट सर्विस कमीशन मेडिकल ऑफिसर के लिए भर्ती अधिसूचना जारी किया है. जो भी उम्मीदवार सेना में मेडिकल अफसर बनना चाहते हैं. वह इसमें आवेदन कर सकते हैं. इस पोस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो गई है. अप्लाई की आखिरी तारीख 4 अगस्त 2024 है.
सेना में अपना भविष्य तराशने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शानदार वैकेंसी आई है. सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा AFMS ने शार्ट सर्विस कमीशन मेडिकल ऑफिसर के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. जो भी उम्मीदवार सेना में मेडिकल अफसर बनने की चाह रखते हैं वे आवेदन जमा करने से पहले इन सभी जरूरी जानकारी यहां देखें.
सूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2024 से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 4 अगस्त 2024 तक अप्लाई कर सकेंगे. जो कि इस आवेदन की आखिरी तारीख है.
खाली पद इतने हैं
सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा में शार्ट सर्विस कमीशन मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए कुल 450 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी. जिनमें से 338 रिक्तियां पुरूषों के लिए और 112 महिलाओं के लिए खाली है.
शैक्षणिक योग्यता:
आवेदक के पास राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 2019 के तहत चिकित्सा योग्यता होनी चाहिए. आवेदक के पास किसी भी राज्य चिकित्सा परिषद/एनएमसी/ से स्थायी पंजीकरण होना चाहिए. साथ ही राज्य चिकित्सा परिषद/ एनबीई/एनएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं.
यदि उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री है (जो 2 जनवरी 1995 को या उसके बाद जन्मे उम्मीदवार ही पात्र हैं) तो उसकी आयु 30 साल से अधिक होनी चाहिए और यदि उसके पास पीजी डिग्री है( जो केवल 2 जनवरी 1990 को या उसके बाद जन्मे उम्मीदवार ही पात्र हैं) तो उसकी आयु 35 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- नाम और जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में नगर निगम द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट (कक्षा X)/जन्म प्रमाण पत्र (1992 के बाद जन्म) का होना चाहिए.
- आधार कार्ड
- स्थानी चिकित्सा पंजीकरण प्रमाण पत्र
- इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र
- एमबीबीएस डिग्री प्रमाण पत्र, पीजी डिग्री का प्रमाण पत्र
- अंतिम MBBS दोनों ही भाग का प्रयास प्रमाण पत्र या ट्रांसक्रिप्ट प्रमाण पत्र
- नीट पीजी प्रवेश परीक्षा परिणाम पत्रक/स्कोर कार्ड
- वर्तमान नियोक्ता पत्र, यदि कोई हो तो
- विदेशी चिकित्सा स्नातकों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड प्रमाण पत्र
- विदेशी चिकित्सा स्नातकों के लिए पासपोर्ट
- मैट्रिकुलेशन के बाद नाम में कोई परिवर्तन होने कराने का प्रमाण
- 10 पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान प्रमाण पत्र, और स्थान का प्रमाण
- सत्यापन प्रपत्र पांच प्रतियों में विधिवत भरा हुआ और सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापित करें
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.amcsscentry.gov.in/ पर जाएं.
- होमपेज पर भारतीय सेना भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें.
- आवश्यक विवरण प्रदान करें.
- आवेदन पत्र जमा करें.
- पूरे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेज जमा करें.
प्रूफ के तौर पर फॉर्म समिट करने के बाद एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें.