ICMR NIN Recruitment 2024: ICMR ने टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, लेबोरेटरी अटेंडेंट के पदों पर निकाली भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)- राष्ट्रीय पोषण संस्थान हैदराबाद ने टेक्निकल असिस्टेंट, तकनीशियन और लेबोरेटरी अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है.
ICMR NIN Recruitment 2024: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)- राष्ट्रीय पोषण संस्थान हैदराबाद ने टेक्निकल असिस्टेंट, तकनीशियन और लेबोरेटरी अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है. संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट www.nin.res.in. पर इसका नोटिफिकेशन जारी किया है.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन लिंक और भर्ती की डीटेल नोटिफिकेशन 10 मार्च 2024 तक या उससे पहले जारी होने की उम्मीद है. नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट www.nin.res.org या www.icmr.gov.in पर जारी की जाएगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
वेकैंसी डिटेल (ICMR NIN Recruitment 2024 Vacancy details)
Also Read
इस भर्ती परीक्षा के जरिए
टेक्नकल असिस्टेंट के 4, टेक्नीशियन-1 के 9 , लेबोरेटरी अटेंडेंट-1 के 21 पदों को भरा जाएगा.
वेतनमान
टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 35400 से 112400.
टेक्नीशियन-1 के लिए 19900 से 63200 और लेबोरेटरी अटेंडेंट-1 के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 18000 से 56900 रुपए के बीच वेतन दिया जाएगा.
नोटिफिकेशन देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.icmr.gov.in पर जाएं.